झारखंड में 2 नक्सली गिरफ्तार, इस चूक में मिली सफलता

नई दिल्ली। झारखंड में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और राज्य पुलिस के तीन दिवसीय अभियान में दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया और बड़े पैमाने पर हथियार बरामद किए गए।

नक्सली

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। राज्य के दुमका जिले के काठीकुंड सामुदायिक प्रखंड के नक्सल प्रभावित विभिन्न गांवों में 16 से 19 नवंबर तक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया।

मुंबई रवाना हुआ 30 हजार किसानों का महामार्च, इसके पीछे की वजह से खड़ा होता है फडणवीस सरकार पर बड़ा सवाल

अधिकारियों ने कहा, “सालदाह गांव के बाबुजन हेमब्रम (23) और कुसुंबा गांव के गोविंद हेमब्रम (20) नाम के दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। बड़ी मात्रा में बारूद, विस्फोटक और तकनीकी उपकरण बरामद किए गए।

सबरीमाला पर सीपीएम ने दिखाया संघ को आईना, कहा तालिबान से कम नहीं है आरएसएस

यह अभियान एसएसबी की 35वीं बटालियन दुमका और झारखंड पुलिस की ओर से संयुक्त रूप में चलाया गया।

LIVE TV