
नई दिल्ली : पेरिस के सबसे पुराने और दुनियाभर में मशहूर नॉट्र डाम कैथेड्रल में सोमवार को भीषण आग लग गई। जहां जिससे कैथोलिक चर्च के शिखर और छत ढह गए हैं। चर्च में आग लगने से ना केवल पेरिस बल्कि पूरी दुनिया दुखी है। इसी बीच दुनियाभर के नोताओं ने इसपर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
बता दें की फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने चर्च को दोबारा बनाने की बात कही है। 12वीं शताब्दी के इस कैथेड्रल में आग लगने के बाद मैक्रों घटनास्थल की ओर रवाना हुए। उन्होंने कहा कि उनकी सारी संवेदनाएं कैथोलिक लोगों और पूरे फ्रांस के लोगों के साथ हैं, जो इस दुर्घटना से आहत हुए हैं।
चुनावी दौर में नवजोत सिंह सिद्धू का एक और विवादित बयान…
वहीं मैक्रों का कहना हैं की मेरे सारे देशवासियों की तरह मैं भी आज बहुत दुखी हूं। मुझे ये देखकर बहुत तकलीफ हो रही है कि हमारा एक हिस्सा जल रहा है।” 850 साल पुराना ये चर्च यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल है।
ट्रंप के इस बयान के बाद फ्रांस के सिविल सिक्योरिटी सर्विस (देश में संकट प्रबंधन की देखरेख करने वाली संस्था) ने कहा कि हेलिकॉप्टर से पानी की बौछारें नहीं की जा सकतीं। “अगर ऐसा किया जाता है, तो कैथेड्रल का पूरा ढांचा ही गिर जाएगा।”देखा जाये तो जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल ने नॉट्र डाम कैथेड्रल को यूरोपीय संस्कृति का प्रतीक कहा है। वहीं वेटिकन ने भी चर्च में हुए इस हादसे के प्रति दुख प्रकट किया है।इसी बीच चर्च के पुनर्निमाण के लिए फ्रांस के अरबपति फ्रैंकोइस-हेनरी पिनॉल्ट ने 10 करोड़ यूरो देने का वादा किया है।
खबरों के मुताबिक केरिंग ग्रुप के सीईओ पिनॉल्ट ने सोमवार को एक समाचार एजेंसी से कहा कि नॉट्र-डाम के पूरी तरह से पुनर्निर्माण के प्रयास के लिए पैसा पिनॉल्ट परिवार की निवेश फर्म द्वारा भुगतान किया जाएगा। बता दें पिनॉल्ट गुच्ची और यवेस सेंट लॉरेंट फैशन हाउस के मालिक भी हैं।
ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि आग लगने का कारण क्या है। इस चर्च के नवीनीकरण का काम चल रहा था और अधिकारियों का मानना है कि ऐसा हो सकता है कि आग इसी वजह से लगी हो