एक साल के अंदर सबसे उच्चतम स्टार पर पंहुचा पेट्रोल के दाम , जाने नए रेट्स…

पेट्रोल के लगातार बढ़ते दामों से जनता का हाल – बेहाल था। वहीं देखा जाए तो पेट्रोल की कीमत लगभग एक साल में सबसे उच्चतम स्तर पर आ चुकी हैं। वहीं पेट्रोल के भाव में काफी तेजी देखने को मिल रही है।

 

 

खबरो की माने तो क्रूड ऑयल यानी कच्चे तेल की कीमत में आई तेजी के कारण पेट्रोल के दाम में इजाफा हुआ है। हालांकि इसका असर डीजल पर नहीं पड़ा है। डीजल की कीमतें आज भी यथावत बनी हुई हैं। आइए जानते हैं देश के प्रमुख महानगरों में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको कितने पैसे चुकाने पड़ेंगे।

 

ईरान और अमेरिका के बीच नहीं थम रहा विवाद, लगाई जा रही ये उम्मीद

 

जहां मंगलवार को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल का दाम 10 पैसे बढ़ गया है। बढ़त के बाद नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए लोगों को 74.76 रुपये चुकाने होंगे। कोलकाता की बात करें, तो यहां एक लीटर पेट्रोल का भाव 77.44 रुपये हो गया है। वहीं मुंबई और चेन्नई में लोगों को एक लीटर पेट्रोल के लिए क्रमश: 80.42 रुपये और 77.72 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं।

लेकिन लगातार दूसरे दिन डीजल की कीमतें स्थिर हैं। आज देश के सभी महानगरों में सोमवार वाले डीजल के दाम ही लागू होंगे। नई दिल्ली में एक लीटर डीजल के लिए लोगों को 65.73 रुपये चुकाने होंगे। मुंबई में एक लीटर डीजल की कीमत 68.94 रुपये है, कोलकता में 68.14 रुपये और चेन्नई में एक लीटर डीजल का दाम 69.47 रुपये है।

दरअसल प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बादल इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

LIVE TV