एक विवाह ऐसा भी, सौतन की बात सुन थाने पहुंची लड़की, और फिर निकाली बारात

मध्य प्रदेश के कटनी से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमिका रूठ गई और उसने जैसे ही सुना कि उसका प्रेमी सौतन लाने की बात कर रहा है तो उसकी शिकायत लेकर थाने जा पहुंच गई। उसके बाद वहीं थाने में ही लव कपल की न केवल जयमाल हुई, बल्कि ढोल-नगाड़ों के साथ बारात भी निकली। इस शादी में पुलिस भी शामिल हुई। वहीं शादी होने के बाद परजिनों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

यह पूरा मामला कटनी जिले के बरही थाने का है। यहां थाना प्रभारी टीआई संदीप आयाची ने बताया कि बिचपुरा के रहने वाले रामलाल और हदरहटा की रहने वाली केश कली लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। दोनों के बीच अनबन होती तो केश कली रूठकर घर चली गई। उन्होंने बताया कि इस बार भी किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और लड़की अपने घर चली गई।

बताया जाता है कि रामलाल ने केश को कई कई बार समझाया और उसे साथ रहने को कहा। लेकिन, लड़की नहीं मानी और उसे छोड़कर चली गई। इस बीच रामलाल को कुछ नहीं सूझा तो उसने दूसरी शादी करने की बात लड़की से कही। ये जानकर लड़की और उसके घरवाले थाने पहुंच गए और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने युवक को थाने बुलाया। पूछताछ में युवक ने पुलिस को बताया कि वह उसके साथ रहना चाहता है, लेकिन लड़की मानने को ही तैयार नहीं है। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी और थाने में ही शादी करा दी

LIVE TV