नाक को शेप में लानें के लिए अपनाएं ये आसान एक्‍सरसाइज

हर महिला खूबसूरत दिखना चाहती है। खूबसूरत दिखने के लिए हर महिला लाखों प्रयत्‍न भी करती है। खूबसूरत दिखने में महिलाओं की सबसे ज्‍यादा मदद मेकअप करता है। मगर, मेकअप से सुंदरता को कुछ समय के लिए ही पाया जा सकता है। खासतौर पर कंसीलिंग करने से चेहरे के फीचर्स को शार्प बनाया जा सकता है। कई महिलाएं अपनी जॉव लाइन, नोज और चीक बोन को शार्प करने के लिए मेकअप का सहारा लेती हैं। मगर, आसान एक्‍सरसाइज करके भी आप चेहरे के शेप को शर्प कर सकती हैं। खासतौर पर अगर आपकी नाक का शेप बहुत अच्‍छा नहीं हैं तो आप इसे घर पर ही आसान एक्‍सरसाइज करके दुरुस्‍त कर सकती हैं। चलिए हम आपको बताते हैं इन आसान एक्‍सरसाइज के बारे में।

नाक को शेप में लानें के लिए अपनाएं ये आसान एक्‍सरसाइज

नोज शेपिंग

अगर आपको अपनी नोज के शेप से परेशानी है तो आपको यह एक्‍सरसाइज जरूर करनी चाहिए। यह एक्‍सरसाइज आपकी नाक को सैगिंग से भी बचाएगी और उसे सही शेप देगी। इस एक्‍सरसाइज को करने के लिए आपको अपनी दोनों इंडेक्‍स फिंगर से नाक के साइड को प्रेस करना होता है। इसके बाद फोर्सफुली सांस को बाहर की ओर निकालें। इस एक्‍सरसाइज को 10 बार रिपीट करें।

यहां हमले की योजना बनाते गिरफ्तार हुआ पूर्व सैनिक

नोज शॉर्टेनिंग

उम्र के साथ कई बदलाव होते हैं। बदलाव चेहरे पर भी नजर आने लगते हैं। यह आपके चेहरे की बोंस पर भी असर डालते हैं। अगर आप नोज शॉर्टेनिंग जैसी आसान एक्‍सरसाइज रोज करती हैं तो आपकी नोज हमेशा शेप में रहेगी। इसके लिए अपनी इंडेक्‍स फिंगर को नोज की टिप पर रखें और उसे दबाएं। अब प्रेशर के साथ नोज को नीचे की और और फिर उपर की ओर ले जाएं। दिन में यह एक्‍सरसाइज जितनी बार हो सके उतनी बार करें।

नोज स्‍ट्रेटनिंग

यह एक्‍सरसाइज हर कोई कर सकता है। यह एक्‍सरसाइज नाक को सीधा बनाए रखने के लिए होती है। बहुत सारी महिलाओं की नाक की हड्डी उठी हुई होती है कुछ की नाक टेढ़ी होती है।ऐसे में यह आसान एक्‍सरसाइज आपकी बहुत मदद करेगी। इसके लिए आपको स्‍माइल करनी होगी। इसके बाद अपनी उंगलियों से नाक को उपर की ओर उठाएं। यह आपकी नाक के साइड्स में मसल्‍स को बिल्‍ड अप करेगी। यह एक्‍सरसाइज आपको रोज दिन में 20 से 30 बार करनी चाहिए।

ब्रीदिंग

योगा में ब्रीदिंग एक्‍सरसाइज का बड़ा महत्‍व है। आप डीप इनहेल और एग्‍जेल करती हैं तो इसके आपको कई लाभ मिलते हैं। इनमें से एक लाभ यह भी है कि इस एक्‍सरसाइज से आपकी नोज को अच्‍छा शेप मिलता है। इसके लिए आपको आरामदायक आसान में बैठ कर अपनी उंगलियों से नाक एक छिद्र को बंद करना हैं और दूसरे से सांस लेनी है। इसके बाद ऐसा ही आपको दूसरी नाक के साथ रिपीट करना है। ऐसा रोज 10 बार करने से आपको कई लाभ मिलेंगे।

नोज विगलिंग

यह एक्‍सरसाइज आपकी नाक की मसल्‍स को बिल्‍ड अप करती हैं। इसके अलावा इससे आपकी नाक स्‍ट्रेट होती है और नाक का आकार शार्प होता है। इसके लिए आपको अपनी नाम को विग्‍ग्‍ल करवना होता है। इसके लिए आपको अपने चेहरे को स्थिर रखना होगा और इस एक्‍सरसाइज को 2 मिनट के लिए दिन में कई बार करना होगा।

चोरी करने पर भीड़ ने खुद ही कर दिया इंसाफ, ईंट-पत्थरों से कर दी हत्या !

नोज मसाज

यह बेहद आसान और लाभदायक तरीका है। इसे आपकी नाक तो शेप में आएगी ही साथ ही यह आपके सिर्द से जुड़ी समस्‍या को भी दूर करेंगे। इसके लिए आपको नोज की मसाज ब्रिज से लेकर टिप तक करनी चाहिए। इसके साथ ही नाक के किनारों पर भी मसाज करनी चाहिए। आपको उंगलियों को सर्क्‍युलर मोशन में घुमा कर मसाज करनी चाहिए। आपको रोज 5 मिनट तक नाक की इस तरह मसाज करनी चाहिए।

LIVE TV