नहीं पडेगी जिम की जरूरत अगर बस 20 मिनट रोज करेंगे ये एक्सरसाइज

आजकल युवाओं में मसल्स बनाने का चलन काफी ज्यादा है। फिल्मों के हीरो और हीरोइनों की तरह खुद को फिट रखने के लिए लोग हजारों रुपए खर्च कर घंटों जिम में जाकर पसीना बहाते हैं। जब कि कुछ आसान तरीकों से बिना जिम गए भी बाॅडी मसल्स बनाया जा सकता है। तो आइए हम आपको बताते हैं मसल्स बनाने के लिए उन एक्सरसाइज के बारे में।

एक्सरसाइज

दौड़

इसके लिए आपको ज्‍यादा कुछ करने की जरूरत नही है। बल्कि आप सुबह सुबह जल्दी उठ कर खुद किसी पार्क में दौड़ लगा सकते हैं। इससे आपके पैरो को मजबूती मिलती है, साथ ही जब आप दौड़ लगते हो तो आप लम्बी लम्बी सांस लेते हो जिससे आपकी छाती में ज्यादा हवा जाती है और आपके सिने को भी आकर मिलता है। इसका एक फायदा ये भी है कि सांस लेने की वजह से आपके शरीर में ज्यादा ऑक्सीजन जाती है जिससे आपके शरीर में कभी ऑक्सीजन की कमी नही होती और आपका शरीर स्वस्थ बना रहता है। आपको प्रतिदिन कम से कम 15 से 20 मिनट तक दौड़ जरुर करनी चाहिए और धीरे धीरे अपने समय को बढ़ाना चाहिए।

स्क्वाट

इनको व्यायाम करने की सबसे अच्छी क्रिया माना जाता है क्योकि इसे करने से आपके पूरे शरीर की मांसपेशीय खुल जाती है और आपके शरीर में स्फूर्ति आती है। स्क्वाट करने से आपके शरीर का आलस भी खत्म हो जाता है साथ ही इसके करने से आपको ताजगी का आभास होने लगता है। इसके उपयोग से आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता है और आप हर क्रिया में भाग लेने के लिए तैयार रहते हो। स्क्वाट आपके शरीर की हर मांसपेशियों को खोलने के साथ साथ उन्हें सही आकर भी देता है। इसे करना पूरी तरह से सुरक्षित माना जाता है।

कांग्रेस की जीत पर वाड्रा ने कहा अब हुई ना बात, भाजपा मे बहुत परेशान किया

पुश अप

पुशअप के बारे में लगभग हर कोई जानता है। इसे रोजाना करने से आपके शरीर की छाती, कंधो, ट्राइसेप्स और आपके कोर की मांसपेशियों को एक सम्पूर्ण व्यायाम मिल जाता है।  इसको करने का तरीका भी बहुत ही साधारण सा होता है, इसके लिए आपको थोडा सा झुक कर अपने हाथो को जमींन पर रखना और फिर अपने पैरो के पंजो और अपने हाथो की हथेलियों के बल पर अपने शरीर को संतुलित रखते हुए, अपनी छाती को ऊपर नीचे करना होता है। आप इस व्यायाम को कुछ सेट में कर सकते हो जैसेकि आप 12-12 के 2 सेट से शुरूआत करे फिर इसे धीरे-धीरे बढ़ाते जाएं।

LIVE TV