लंबी बीमारी के बाद नहीं रहे एक्टिंग गुरु ‘रोशन तनेजा’, कई फ़िल्मी सितारों ने किया शोक प्रकट
मुंबई। बॉलीवुड के कई मशहूर अभिनेताओं का एक्टिंग का गुर सिखाने वाले एक्टिंग गुरु रोशन तनेजा का निधन हो गया है। उनके बेटे रोहितृ तनेजा ने शनिवार सुबह इस बात की जानकारी देते हुए बताया, ‘मेरे पिता का शुक्रवार रात 9.30 बजे नींद में ही निधन हो गया। वह लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार शाम 4: 30 बजे मुंबई के सांताक्रुज वेस्ट के विद्युत शमशान गृह में किया जाएगा। रोशन अपने पीछे पत्नी मिथिका और बेटे रोहित, राहुल को छोड़ गए हैं।
कई दिग्गज कलाकारों को सिखाए अभिनय के ट्रिक्स
87 वर्षीय रोशन ने हिंदी फिल्म जगत के शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे दिग्गज कलाकारों को अभिनय का ककहरा सिखाया था। उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पायोनियर ऑफ़ मेथड एक्टिंग कहा जाता है।
वह कलाकारों को 1960 के दशक से अभिनय के गुर सिखाते चले आ रहे थे। उनकी शुरुआत एफटीआईआई, पुणे से हुई थी। इसके बाद उन्होंने मुंबई में रोशन तनेजा स्कूल ऑफ एक्टिंग की नींव रखी थी।
सितारों ने शोक प्रकट किया
Late last night came the sad news that @RoshanTaneja passed away.He was my Guru at FTII and the only person whos feet I touched.I was privileged to be trained in Acting by https://t.co/TDtYgGxmLh deepest condolences to Didi and the family. RIP Taneja Sir
— Azmi Shabana (@AzmiShabana) May 11, 2019
शबाना ने शोक प्रकट करते हुए ट्वीट किया, “बीती रात को रोशन तनेजा के निधन की बुरी खबर मिली। वह एफटीआईआई में मेरे गुरु और इकलौते ऐसे इंसान थे, जिनके मैं पैर छूती थी।”
A very sad day for me. My guru Shri Roshan Taneja expired yesterday. I owe my career to him. RIP pic.twitter.com/XpdCLpR367
— rakesh bedi (@bolbedibol) May 11, 2019