रजनीकांत को टक्कर देने आ रहे कैप्टन कूल

एक्टर सुशांत सिंहमुंबई| एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘एम.एस धौनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ का ट्रेलर तमिल वर्जन लांच हो गया है।

इसे दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार धनुष ने अपने ट्विटर खाते से लांच किया।

रजनीकांत के दामाद धनुष भी महेंद्र सिंह धोनी के बड़े प्रशंसक हैं।

यह भी पढ़ें; तीन कंट्रोवर्सी गर्ल्स के साथ शुरू होगा टाइगर का लव ट्राएंगल

इन्हें कई मौकों पर धनुष को धोनी के साथ देखा गया है।

गौरतलब है कि एम.एस धौनी के ट्रेलर ने आते साथ ही धूम मचा दी है।

यह भी पढ़ें; जल गई सलमान की ट्यूबलाइट

एक्टर सुशांत सिंह की फिल्म का ट्रेलर

ट्रेलर लांच के 36 घंटे के भीतर ही फिल्म के ट्रेलर को एक करोड़ से ज्यादा बार देखा गया।

धौनी की पूरे देश में जबरदस्त फैन फॉलोविंग को देखते हुए एम.एस धौनी फिल्म मेकर्स ने हिंदी के अलावा इसे तमिल, तेलुगु और मराठी में ट्रेलर लांच करने की योजना बनाई है।

इसे बाद में अन्य दो भाषाओं में भी लांच किया जाएगा।

नीरज पांडेय ने बताया, “एम.एस धौनी की लोकप्रियता भाषाओं से बढ़कर हैं।

वह देश के सबसे सफलतम कप्तान हैं।

लोगों का उनके प्रति प्यार को देखते हुए ही हमने इस फिल्म को कई फिल्मों में बनाया है।”

यह फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होने वाली है जिसमें महेंद्र सिंह धौनी के जिंदगी के सफर की कहानी है।

छोटे से शहर से निकल कर खेल जगत पर राज करने वाले एक लड़के की कहानी को नीरज पाण्डेय ने जहां अपने निर्देशन से निखारा है तो सुशांत सिंह राजपूत जैसे अदाकार ने अपना सब कुछ देकर फिल्म को सार्थक बनाने का प्रयास किया है।

LIVE TV