बिहार के मुंगेर में एके-47 बरामद, 3 गिरफ्तार, हो रही थी ये साजिश

मुंगेर। देश में अवैध हथियारों के लिए चर्चित बिहार के मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से पुलिस ने शुक्रवार को एक अवैध एके-47 बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने पटना के पुलिस के जवान सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पिछले तीन महीने के अंदर मुंगेर के विभिन्न क्षेत्रों से 21 एके-47 बरामद किए गए हैं।

एके-47

मुंगेर के पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने यहां प्रेसवार्ता में बताया कि पिछले दो दिनों से मुंगेर पुलिस द्वारा खगड़िया व मुंगेर के दियारा इलाके सहित कई अन्य क्षेत्रों में छापेमारी की जा रही थी।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को पटना के पुलिस लाइन से पुलिस के जवान (सिपाही) धर्मवीर को गिरफ्तार किया था। इससे पूछताछ के बाद उसके निशानदेही पर मुंगेर जिला के तौफीर दियारा क्षेत्र से नारद यादव और वेदानंद यादव को गिरफ्तार किया गया है और उनसे एक एके-47 बरामद किया गया।

कांग्रेस ने यहां भी विकास नहीं किया, जानें इसके पीछे की वजह? क्योंकि PM मोदी ने बताई है

पुलिस का कहना है कि मध्यप्रदेश के जबलपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री से पिछले कुछ सालों में 50 से ज्यादा एके-47 गायब हुए हैं, जिनमें से अधिकांश हथियार बिहार पहुंचाए गए। इस मामले का खुलासा तब हुआ था, जब पुलिस ने 29 अगस्त को मुंगेर के जमालपुर से इमरान को गिरफ्तार किया था।

मनोज तिवारी ने विशेषाधिकार प्रस्ताव के लिए सुमित्रा को पत्र लिखा, जानें उसके क्या कहा

इस घटना से जुड़े मुंगेर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सात अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं तथा दो दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) भी कर रही है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV