ऋषि कपूर शौचालय बनाने वालों को मिला करारा जवाब

ऋषि कपूरनई दिल्ली बीते दिनों बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने गाँधी-नेहरू परिवार पर निशाना साधा था, जिसके बाद इलाहाबाद में कांग्रेसियों ने उनके नाम पर शौचालय का नाम रख दिया था।

यह भी पढ़ें: लो भैया हो गई फज़ीहत… इलाहाबाद में खुला ऋषि कपूर शौचालय!

ऋषि कपूर शौचालय

बीते दिनों ऋषि कपूर ने गांधी परिवार के नाम पर देश के विभिन्न प्रतिष्‍ठानों का नाम रखने पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद 17 मई इलाहाबाद के बहादुरगंज में बनाए गए सुलभ शौचालय का कांग्रेसियों ने ऋषि कपूर शौचालय नाम दे दिया था।

अब ऋषि से जब उनके नाम पर रखे गए शौचालय के बारे में पूछा गया तो उन्होंने तेज़ ठहाका लगाया और कहा, मैं खुश हूँ कि कम से कम मैं किसी के इस्तेमाल तो आऊंगा।

उन्होंने कहा कि मुझे इस बात पर गर्व है कि मेरे नाम पर इलाहाबाद में शौचालय है। यह प्रधानमंत्री का पहला प्रोजेक्ट है, जिस पर जोर-शोर से काम चल रहा है।

हालांकि ऋषि ने फिर सीरियस बातचीत में कहा कि उन्हें ज़रा भी फर्क नहीं पड़ता कि उनके नाम पर शौचलय का नाम रखा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी के लीडर और कार्यकर्ता उनके ट्वीट का तथ्य समझ नहीं पाए हैं।

उन्होंने कहा कि वह गांधी-नेहरू परिवार के खिलाफ नहीं लेकिन उन लोगों के खिलाफ हैं जो गाँधी-नेहरू परिवार का नाम खराब कर रहे हैं।

ऋषि ने कहा कि देश में कई ऐसे लोग हैं जिनको गाँधी-नेहरू परिवार के इतिहास के बारे में नहीं पता है। ऋषि कपूर ने कहा कि भारतीय नागरिक होने की वजह से उन्हें अपनी आवाज़ उठाने का हक है।

ऋषि कपूर का ट्वीट

ऋषि कपूर ने कहा था कि नेहरू-गांधी परिवार के नाम पर ही देश की सड़कों, पुलों और एयरपोर्ट के नाम क्‍यों रखे जाते हैं। उन्‍होंने यह भी कहा था कि कांग्रेस द्वारा गांधी परिवार के नामों पर रखे गए भारतीय संपत्तियों के नाम बदले जाएं। बांद्रा/वरली सी लिंक का नाम लता मंगेशकर या जेआरटी टाटा लिंक रोड हो।

LIVE TV