ऋषि कपूर को देखने पहुंचे रणधीर कपूर , नीतू कपूर ने किया खुलासा

मुंबई : बॉलीवुड दुनिया के सबसे चर्चित स्टार ऋषि कपूर पिछले कई दिनों से अमेरिका में हैं जहां पर उनका इलाज चल रहा है। वही इस दौरान कई बॉलीवुड सितारे उन्हें देखने गए और उनका हालचाल पूछा। जहां नीतू कपूर अपने पति ऋषि कपूर से जुड़ी अपडेट्स सोशल मीडिया पर लगातार दे रही हैं। हाल ही में नीतू कपूर ने एक और तस्वीर शेयर की है।

ऋषि कपूर

 

बता दें की नीतू कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें ऋषि कपूर तो नजर आ ही रहे हैं। साथ में उनके बड़े भाई रणधीर कपूर और बेटी करिश्मा कपूर भी दिखाई दे रही हैं। तस्वीर को देखकर लग रहा है कि यह तस्वीर खुद ऋषि कपूर ने ली है क्योंकि यह सेल्फी जैसी लग रही है। नीतू कपूर लिखती हैं कि, बेस्टेस्ट ब्रदर्स एवर, इनकी बातचीत सिर्फ खाने के लिए होती है।

मोदी सरकार की बड़ी कामयाबी, अफगानिस्तान में अगवा हुआ भारतीय देश लौटा

कुछ दिन पहले नीतू कपूर ने एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की थी जिससे लग रहा था कि ऋषि कपूर जल्द भारत लौटेंगे। पिछले साल सितंबर से अमेरिका में इलाज करवा रहे ऋषि कपूर जल्द भारत वापिस आ सकते हैं। इस बात की जानकारी उनकी पत्नी नीतू कपूर ने दी थी।

बता दें की नीतू ने एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की थी जिसमें एक तस्वीर थी जिसमें ऋषि कपूर संग उनकी बहन रीमा जैन को भी देखा सकता है। चूंकि रीमा जैन अपने भाई को देखने अमेरिका पहुंची थी और जब वे भारत लौट रही थी तो इस पोस्ट में नीतू कपूर ने लिखा था कि, रीमा जैन हम सब आपको मिस करेंगे। हम भी जल्द इसी फ्लाइट से बापिस लौटेंगे।

अब वही नीतू कपूर की एक और जो पोस्ट शेयर की है उससे लग रहा है कि ऋषि कपूर जल्द भारत लौट सकते हैं। बता दें कि, ऋषि कपूर का कई महीनों से न्यूयॉर्क में इलाज चल रहा है। ऋषि कपूर को क्या हुआ है इस बात को लेकर अभी तक उनके परिवार वालों ने कुछ नहीं कहा है।

देखा जाये तो जब कैंसर होने की अफवाह आई थी तब उनके भाई रणधीर कपूर ने कहा था कि, ‘मुझे इस बारे में कुछ भी पता नहीं है लेकिन मैं आपको यह बता सकता हूं कि उनके स्वास्थ्य सुधार में सुधार हो रहा है। वह अच्छा कर रहे हैं। लोगों को जो बात कहनी है उन्हें कहने दो। जो भी फोटो आए हैं। जहां उनसे एक बात तो स्पष्ट होती है कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और यह उनके फोटो से दिखाई भी देता है। वह लोगों के साथ हंसी मजाक कर रहे हैं और आप फोटो में देख सकते हैं कि वह खाने के लिए बाहर भी जाते हैं। वह जल्द भारत आने वाले हैं और हम सब उनकी प्रतीक्षा कर रहे हैं।

ऋषि कपूर के इलाज के समय कई फिल्मी कलाकार उनसे मिले हैं। इसमें आमिर खान, अनुपम खेर और आलिया भट्ट जैसे नाम शामिल हैं।

LIVE TV