क्या कभी किसी को उर्दू की तरह दाएं से बाएं हिंदी और अंग्रेजी लिखते देखा है, यहां देखें

कहा और माना जाता है कि हर इंसान में कुछ ना कुछ सबसे अलग होता है जो उनको हर किसी से खास मनाता है। ऐसी ही एक महिला के बारे में आज आपको बताने जा रहे हैं।

उर्दू

इशरत हयात को उल्टे शब्द(दाएं से बायीं ) लिखते में महारत हासिल है। शीशे में देखने पर या पेज के पिछले हिस्से पर देखने पर वह सीधे नजर आते हैं। वह एक मिनट में 50 से 60 शब्द लिख देती है।

हरिओम सरस्वती इंटर कॉलेज धनौरी में तैनात शिक्षिका इशरत हयात के अंदर गजब का टैलेंट है। आप यह सुनकर चौंक जाएंगे कि इशरत मिरर राइटिंग यानी उल्टा लिखने में माहिर हैं। पिता ने उनके हुनर को पहचाना और इसे इतना निखारा कि आज वह महज एक मिनट के अंदर 50 से 60 शब्द की गति से उल्टा लिख सकती हैं।

इशरत हयात बचपन से ही उल्टे शब्द लिख रहीं है। वे बताती है कि जब पिता उर्दू लिखना सिखाते थे तो उर्दू की लिखाई उल्टी होने से उनके मन में विचार आया कि क्यूं न हिंदी, अंग्रेजी को भी उर्दू की तर्ज पर लिखना सीखे।

पंचकोसी परिक्रमा खत्म होने से पहले अलर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था, पढ़िए क्या है कारण

इसके बाद उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी को भी उल्टा लिखना शुरू कर दिया। हालांकि ये हुनर अनोखा है, इसपर उन्होंने कभी ध्यान नहीं दिया। बता दें कि दर्पण लेखन एक असामान्य लेखन है, जिसमें लेखनी सामान्य से विपरीत दिशा में चलती है।

इसमें अक्षर उलटे होते हैं और दर्पण का इस्तेमाल करके इन्हें आसानी से पढ़ा भी जा सकता है। शिक्षिका इशरत हयात ने बताया कि इसमें बहुत एकाग्रता की जरूरत होती है और वह कई सालों से यह अभ्यास कर रही हैं। उन्होंने कई बालिकाओं को भी मिरर राइटिंग में शिक्षित किया है।

 

LIVE TV