आज का इतिहास: दिल्ली को इस दर्द की आज तक नहीं मिली दवा

 उपहार कांड 13 जून के इतिहास में हम आपको बता रहे हैं दिल्ली के उपहार कांड के बारे में। दिल्ली में हुए इस अग्निकांड में 59 लोगों की आग में झुलसकर मौत हो गई थी। इस भीषण हादसे में सिनेमा मालिकों की लापरवाही साफतौर पर सामने आई थी।

आग सिनेमा हॉल के बेसमेंट में रखे जनरेटर से शुरू हुई। उसके बाद धीरे-धीरे पूरे हॉल को आग ने अपने आगोश में ले लिया। इस हादसे में 100 से ज्यादा लोग घायल भी हुए थे।

इस मामले में सिनेमा के मालिक गोपाल और सुशील अंसल को दोषी माना गया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने दोनों भाइयों पर 30-30 लाख का जुर्माना लगाकर उन्हें रिहा कर दिया।

उपहार कांड का पूरा मामला

साउथ दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित उपहार सिनेमा में शुक्रवार, 13 जून 1997 को फिल्म ‘बॉर्डर’ का शो चल रहा था। इस दौरान बेसमेंट में लगे जनरेटर से आग धधक उठी। हादसे के बाद हॉल में भगदड़ मच गई और 59 लोग आग में जिंदा जल गए। सिनेमा हॉल में क्षमता से अधिक लोग बैठे थे। मरने वालों में महिलाओं और छोटे बच्चों की संख्या अधिक थी। साथ ही जांच में पता चला कि सिनेमा हाल में सुरक्षा और आग के पुख्ता इंतजाम नहीं थे।

जानिये 13 जून के अन्य इतिहास

2008 -टेलिकॉम मलेशिया (टीम) ने आइडिया सेलुलर कम्पनी की 15% हिस्सेदारी ख़रीदी।
चीन और ताइवान ने विमान सेवा शुरू करने के सम्बन्ध में एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किय
2006 – नाइजीरिया और कैमरून ने सीमा विवाद पर समझौता किया।
2005 – ईरान 2009 के अन्त से 25 वर्षों के लिए भारत को तरल प्राकृतिक गैस का निर्यात करने पर सहमत।
2004 – लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में राष्ट्रपति जोसेफ़ कबीला के ख़िलाफ़ तख्ता पलट का प्रयास विफल। ईराक के विदेश उपमंत्री बासम सालिह कुन्बा की हत्या।
2003 – डेनियल अखमितोव कजाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
2002 – 1972 के एंटी बैलिस्टिक मिसाइल समझौते की समय सीमा समाप्त।
2002 – 1972 के एंटी बैलिस्टिक मिसाइल समझौते की समय सीमा समाप्त।
2001 – नेपाल शाही परिवार हत्याकांड में दीपेन्द्र की प्रेमिका देवयानी का जांच आयोग के समक्ष गवाही से इन्कार।
1997 – दिल्ली के उपहार सिनेमाघऱ में आग लगने से 59 लोगों की मृत्यु हो गई तथा 100 से अधिक लोग घायल हो गए।
1993 – किम कैंपबेल कनाडा की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
1940 – जलियाँवाला बाग़ हत्याकांड के समय पंजाब के गवर्नर रहे माइकल ओ डायर की हत्या कर उस हत्याकांड का बदला लेने वाले भारतीय ऊधमसिंह को लंदन में फाँसी दे दी गई।
1420 – जलालुद्दीन फ़िरोजशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा।

13 जून को जन्मे व्यक्ति

1923- प्रेम धवन, हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर गीतकार

13 जून को हुए निधन

2012 – मेंंहदी हसन, प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक

LIVE TV