उत्तर प्रदेश सरकार आज जारी कर सकती है अनलॉक-4 की गाइडलाइन, जानें डिटेल

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते लंबे वक्त से लॉकडाउन लगा हुआ है। जिसके चलते देश में अब अनलॉक- 4 की शुरूआत होने जा रही है। केंद्र सरकार ने शनिवार(29 अगस्त 2020) को देश में अनलॉक-4 की नई गाइडलाइन जारी कर दी हैं। अनलॉक- 4 की गाइडलाइन के तहत सरकार ने लॉकडान में कई प्रकार की रियायतें भी दी हैं।

जिसके चलते मेट्रो रेल सेवा को 7 सितंबर 2020 से चरणबद्ध तरीके  से एतिहात के साथ खोलने की इजाज़त दे दी गई है और 21 सितंबर 2020  से 100 व्यक्तियों की अधिकतम सीमा के साथ सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रमों की अनुमति होगी।

केंद्र सरकार के द्वारा जारी की गई अनलॉक 4 की गाइडलाइन का पालन करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार भी रविवार(20 अगस्त 2020) को उत्तर प्रदेश  के लिए अनलॉक 4 की गाइडलाइन जारी कर सकती है। माना जा रहा है कि यह केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक ही होगी। इससे  पहले भी उत्तर प्रदेश सरकार  ने ऐसा ही किया था।

LIVE TV