उत्तराखंड में 18 मई सुबह 6 बजे तक कोविड कर्फ्यू

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,66,161 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,26,62,575 हो गई है। 3,754 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,46,116 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 37,45,237 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,86,71,222 है।

इसी बीच कोरोना के गहराते संकट को देखते हुए उत्तराखंड में 11 मई सुबह 6 बजे से 18 मई सुबह 6 बजे तक के लिए कोविड कर्फ्यू लगाया जाएगा। इस दौरान शॉपिंग मॉल, मार्केट कॉम्प्लेक्स, जिम, थिएटर, असेंबली हॉल, बार, शराब की दुकानें अगले आदेश तक बंद रहेंगी। लेकिन इसमें फल, सब्जियां, डेयरी उत्पाद की दुकानें सुबह 7-10 बजे तक खुली रहेंगी।

LIVE TV