उच्चशिक्षा विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री ने ली परेड की सलामी, कही ये बात

रिपोर्ट- अनुज कौशिक

जालौनः देशभर में 71 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। जालौन में भी गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। पुलिस लाईन मे खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे प्रदेश की उच्चशिक्षा विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग की राज्यमंत्री नीलिमा कटियार ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

साथ ही जवानों से परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होने शांति के प्रतीक कबूतरो को उड़ाकर अमन चैन की दुआ मांगी। बाद में उन्होने पुलिस अधीक्षक साथ मिलकर परेड का निरीक्षण किया और जवानों से परेड की सलामी ली।

परेड का नेतृत्व सीओ लाइन संतोष कुमार प्रथम कर रहे थे, इसमें महिला पुलिस की टुकड़ी के साथ एनसीसी के जवानों ने भी अपनी अच्छी प्रस्तुति दी। इसमें बम्ब निरोधक फायर बिग्रेड की टीम के साथ अन्य झांकी थी।

बाद पुलिस के जवानो द्वारा गार्ड आफ आनर की सलामी दी गयी। पुलिस लाईन मे फायर सर्विस के द्वारा एक अलग नजारा पेश किया गया। जहाँ पानी के कैनाल द्वारा तिरंगे का रंग बनाया गया। इसके मौके पर जनपद के विभिन्न विभिन्न स्कूलो के बच्चो ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

ग्रामीण महोत्सव में शामिल होने पहुँचे पूर्व दस्यु सम्राट मलखान सिंह

जिसमे रानी लक्ष्मी बाई की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान परिवहन मंत्री ने जिले के लोगों को संविधान की शपथ दिलाते हुये अपना सन्देश दिया और कहा कि जिले के लोग एक दूसरे के साथ मिलकर अमन चैन की दुआ मांगे साथ ही उन्होने कहा कि आप सब मिलकर रहेंगे तो एक दिन ऐसा आयेगा कि पूरा विश्व भारत के आगे नतमस्तक होगा। वही इस दौरान उच्चशिक्षा विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री ने पुलिस जवानों को उत्क्रष्ट कार्य के लिये सम्मानित किया।

LIVE TV