इस वजह से सोनम कपूर ने हटाया पति का सरनेम

नई दिल्ली। शादी के बाद पति का सरनेम लगाना कोई नहीं बात नहीं है। बॉलीवुड एक्ट्रेसस भी इस से अछूती नहीं है। पिछले साल शादी के बंधन में बंधी सोनम कपूर शादी के चंद घंटे बाद ही अपने पति का सरनेम लगा लिया था।

सोनम कपूर आहूजा हो गई थी। लेकिन अब फिर सोनम ने अपने सरनेम के साथ अपना नाम भी बदल लिया है।

बता दें कि सोनम का ट्विटर पर नाम ‘सोनम के अहूजा’ था, लेकिन अब उन्होंने अपना नाम ‘जोया सिंह सोलंकी’ कर लिया है और इसका कारण है उनकी आने वाली फिल्म ‘जोया सिंह सोलंकी’।

सोनम की हाल ही में फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी ऑडियंस को काफी पसंद आई थी। वहीं अब सोनम की आने वाली फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ है। इस फिल्म में उनके साथ दलकीर सलमान लीड रोल में हैं। दलकीर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर कर चुके हैं।

कपिल के शो से सिद्धू आउट, इस अभिनेत्री को मिली जगह

फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ अनुजा चौहान के बेस्ट सेलिंग नॉवल पर बेस्ड है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म जोया सोलंकी नाम की राजपूत लड़की की कहानी है। यह लड़की अपनी एडवरटाइजिंग एजेंसी में काम करते हुए इंडियन क्रिकेट टीम से मिलती है और 2010 क्रिकेट वर्ल्ड के दौरान उनका लकी चार्म बन जाती है।

LIVE TV