इस लॉकडाउन में आनंद उठाएं रामानंद सागर की ‘रामायण’ का, जानिए प्रसारण का समय…

रामायण तो हम सबने कई बार टीवी पर देखी है और किताबों में पढ़ी है. लेकिन टीवी पर बना सिरियल हमें ज्यादा पसंद आता है. भारत में जब पहली बार टीवी पर राम और सीत को लोगों ने देखा तो उनको ही भगवान मानने लगे. उनके अभिनय ने मानो दर्शकों को साक्षात राम-सीता के दर्शन ही करा दिये हों. ये थी रामानंद सागर की रामायण. अब इस सीरियल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. इस वक्त कोरोना की लड़ाई में जब लोग घरों के अंदर बंद है तो यही सही मौका है एक बार फिर उन पुराने दिनों को याद करने का.

रामायण

जनता की मांग पर शनिवार 28 मार्च से ‘रामायण’ का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा।  पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे प्रसारित होगा ।

पेट की समस्या से हैं पीड़ित तो ऐसे में छोड़ दें चॉकलेट खाना, जानिए क्यों …

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर रामानंद सागर की रामायण और बीआर चोपड़ा की महाभारत को फिर से टेलिकास्ट करने की मांग की जा रही थी। ऐसे में उन सभी की इस मांग को पूरा करते हुए फिलहाल रामायण का प्रसारण दोबारा से शुरू कर दिया गया है।

 

 

बता दें कि रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण साल 1987 में पहली बार दूरदर्शन पर हुआ था। वहीं बीआर चोपड़ा की महाभारत का प्रसारण भी साल 1988 में पहली बार दूरदर्शन पर हुआ था।  रामायण और महाभारत को लोग इतने चाव से देखते थे कि सड़कों पर एक दम सन्नाटा होता था। इन धार्मिक कार्यक्रमों के प्रसारण के वक्त बाहर सड़कों का माहौल एक दम कर्फ्यू की तरह ही होता था।

 

 

LIVE TV