इस राज्य में जल्द ही लागू होगा विवाह का नया कानून, दूल्हा-दुल्हन को पहले ही देनी होगी यह तमाम जानकारी

असम सरकार राज्य में विवाह के लिए नया कानून ला रही है। इसमें दूल्हा-दुल्हन को अपने धर्म के साथ आय, व्यवसाय के बारे में भी जानकारी देनी होगी। लगातार सामने आ रही लव जिहाद की घटनाओं से निपटने के लिए कई राज्य नए कानून लाए है, जिसके बाद यह निर्णय लिया जा रहा है। अब प्रस्तावित नए विवाह कानून के तहत शादी करने के लिए इच्छुक सभी जोड़ो को धर्म समेत कई विवरणों का एक माह पहले खुलासा करना होगा। बताया जा रहा है कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए यह फैसला लिया जा रहा है।

असम के वित्त मंत्री हिमंत बिस्वा ने गुवाहाटी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि राज्य सरकार की ओर से लाया जा रहा यह कानून मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में लागू कानून की तरह नहीं होगा। नया विवाह कानून मूल रुप से महिलाओं को ध्यान में रखकर लागू किया जाएगा। जहां पहले दुल्हा-दुल्हन को अपने धर्म का खुलासा करना होगा। इसी के साथ उन्होंने बताया कि अब कोई अपने धर्म को छिपा नहीं सकता। वहीं इस कानून के बाद पति और पत्नी के बीच पारदर्शिता आएगी।

LIVE TV