इस आसान रेसिपी से बनेगा स्वादिष्ट और हेल्दी बरीटो

 

रोज़ अगर कुछ हेल्दी और टेस्टी मिल जाए तो कितना अच्छा हो.वैसे तो मार्केट में खाने की तरह तरह की चीजें मिलती हैं, पर वह सेहत के लिए हानिकारक होते हैं. ऐसे में आप घर में ही कुछ नया बनाकर खा सकते हैं. आज हम आपको वेजिटेबल बरीटो की रेसिपी बताने जा रहे हैं. ये खाने में बहुत ही टेस्टी होती है. वेजिटेबल बरीटो एक मेक्सिकन डिश है. आइए जानते हैं मैक्सिकन वेजिटेबल बरीटो बनाने की रेसिपी.

burrito

सामग्री:

 

आटे से बने टॉर्टिलाज- 4 (12 इंच के),मेक्सिकन राइस- 2 कप (पके हुए),बीन्स- 1 कप (फ्राइड),वेजिटेबल्स- 2 कप,आइसबर्ग लेट्यूस- 1/2 कप (कटा हुआ),मोजरेला चीज- 1 कप,खट्टी् क्रीम- 1/2 कप,पिको डि गैलो- 1 कप

इस शैम्पू के लिए नहीं पड़ेगी ज़रुरत पानी की, यकीन नहीं तो खुद पढ़िए

विधि-

 

1- वेजिटेबल बरीटो बनाने के लिए सबसे पहले एक गर्म टॉर्टिला प्लेट में रखें.

 

2- अब इसके ऊपर मैक्सिकन राइस, बींस, वेजिटेबल मिक्सर, ठंडी आइसबर्ग लेट्यूस, मोजेरिला चीज, खट्टी क्रीम और पिकोडी गैलो की मोटी परत फैलाएं.

 

3- अब टॉर्टिला को सिलेंड्रिकल आकार  देकर फोल्ड करें. फोल्ड करने के बाद इसके ऊपर स्टिक लगाएं. जिससे यह खुले नहीं. बाकी बचे हुए टॉर्टिलास को भी इसी तरह तैयार करें.

4- लीजिए आपके मैक्सिकन वेजिटेबल बरीटो तैयार है. अब इसे रेंचरों सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें

 

LIVE TV