अब यूपी में जंगलराज : इलाहाबाद में नैनी जेल के गेट पर फायरिंग, 2 की मौत

इलाहाबाद में बसपाइलाहाबाद। यूपी के इलाहाबाद में नैनी सेंट्रल जेल से पिता से मिलकर लौट रहे बेटे पर रविवार को बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। गोलीबारी में वृद्ध समेत दो लोगों की मौत हो गयी। दो अन्‍य लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। एक बसपा नेता के घायल होने की भी खबर है। सरेआम फायरिंग करते हुए शूटर भाग निकले। पुलिस को मौके पर दर्जनों खोखे मिले हैं।

इलाहाबाद में फायरिंग

सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।फायरिंग करने वालों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।प्रत्यक्ष‍दर्शियों के मुताबिक बमबाजी भी हुई है।

झूंसी के शेरडीह गांव में 2005 में बच्चा यादव की हत्या के मामले में चंद्रभान और उसके दोनों बेटों को सजा हुई थी। बड़ा बेटा राजेश यादव पुलिस कस्टडी से फरार है।  रविवार को चंद्रभान का छोटा बेटा चन्द्रज्ञान, बसपा नेता अशोक यादव सहित कई लोग नैनी जेल में शेरडीह के प्रधान चंद्रभान यादव से मिलने गए थे।

जेल से मुलाकात करके जैसे ही वह सड़क पर पहुंचेे कि अचानक घात लगाए शूटरों ने ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी। कार चालक ने गाड़ी लेकर भागने की कोशिश की लेकिन बदमाशों ने मौका नहीं दिया।

दर्जनों राउंड गोलियां चली। इस हमले में ज्ञान चन्द्र की और एक बृद्ध की गोली लगने से मौत हो गई। दो अन्य को जख्मी हालत में स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है। शूटरों की तलाश में अरैल में छापेमारी की गई लेकिन उनका पता नहीं चला। बताया जाता है कि बसपा नेता भी गोली लगने से घायल हो गए ।

 

 

LIVE TV