इम्यूनिटी सिस्टम बढ़ाने के  साथ-साथ त्वचा व बाल के लिए लाभकारी है ये औषधि…

प्राचीन काल से ही आंवला औषधीय के रुप में प्रयोग किया जाता रहा है। गुणों से भरपूर मात्रा में होता है। आँवले में इंडियन सूपरफूड अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसमें अनेक प्रकार के स्वास्थ्य संबधी  गुण पाये जाते है। यह त्वचा,बालों,पेट की समस्या,ह्दय रोग ,लिवर संबधी सभी बिमारीयों से बचानें में सहायता करता है। इसका प्रयोग करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। संक्रमणों से बचाव के लिए  इसका प्रयोग औषधी से लेकर खाने तक में किया जाता है।

आंवला

पोषक तत्वों में आंवला पॉलीफेनोल, विटामिन,कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन की मात्रा बढानें में फायेदमंद होता है। छोटे बच्चों से लेकर महिलाओं ,वयस्कों,अधिक उम्र के लोगों के लिए औषधि का भी काम करती है।  फायदों को जानने के बाद आप आपने भोजन में इसका इस्तेमाल करने लगेगें। आंवला का प्रयोग करने के लिए आपको किसी भी मौसम का इंतजार करने की जरुरत नही होती है। आप इसका प्रयोग कभी भी किसी भी मौसम में कर सकते है।आज हम आपको  आंवला का प्रयोग 5 अलग-अलग नए तरीके से बतायेगें।

 आंवले का मुरब्बा- अगर आप खाने के शौकीन हैं, तो आपके लिए मुरब्बा लाभकारी साबित होगा। इसको तैयार करने के लिए आपको आंवला, चीनी,इलायची और  फिटकरी सामग्री की जरुरत होती है। सेहत के लिए आंवले का अचार भी उपयोगी होता है।  इसके लिए आपको आंवला , सरसों के बीज,सौफ, जीरा, मेथी के बीज और तेल की जरुरत पड़ती है।  इसको बनाने के बाद आप इसका सेवन तुरंत भी कर सकते हैं।

आंवला कैंडी-  यह बच्चों के लिए उपयोगी होता है इसको बच्चे आसानी से खा भी सकते है। आंवला कैडी मीठा और खट्टा होता है। इसको फलों के साथ भी प्रयोग किया जा सकता है। आप चाहे तो इसे बाजार से खरीद सकते है या तो घर में आसानी से बना सकते हैं। घर पर बनाने के लिए आंवले के टुकड़ो को काटकर चीनी के सीरे में मिला कर धूप में सूखाने के लिए रख दें। बाद में एयर-टाइट कंटेनर में रख कर स्टोर कर सकते हैं। इसका सेवन रोजाना सीमित मात्रा में करने से कोई समस्या नही होती है।

कोरोना वायरस के कहर से निपटने के लिए सरकार संघीय कोष से निकालेगी

आंवला टी- नशाते में आंवला को प्रयोग में लाना एक आसान तरीका है। पुदीने का पत्ते,अदरक और आंवला पाउडर चाय को मुख्य रुप में रोजाना शामिल किया जा सकता है। इससे कोई समस्या भी नही होगी।

आंवला का रस-  आंवले का रस बनाने के लिए आपको एक किलो आंवला में 600 मिलीलीटर रस आसानी से तैयार किया जा सकता है। एक महिने के लिए आंवला जूस का स्टॉक तैयार नही करना चाहते है, तो रोजाना 2 आंवले के रस को इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे एक गिलास पानी में मिक्स करके पीना चाहिए।

आंवला की चटनी-  आंवला की चटनी बनाने के लिए आपको आंवला के साथ पुदीना, धनिया ,लहसुन, मिर्च,नमक, चीनी को मिला कर आसानी से चटनी तैयार की जा सकती है। भोजन के समय इसका प्रयोग करना अच्छा माना जाता है।

LIVE TV