इतनी सी बात पर कैब चालक ने यमुना में कूद कर गवां दी अपनी जान, जांच में जुटी पुलिस

सनलाइट कॉलोनी इलाके में शुक्रवार देर रात डीएनडी पुल पर कार रोककर कैब चालक ने यमुना में छलांग लगा दी। घटना के समय कैब में कॉल सेंटर की तीन सवारियां बैठी हुई थीं। शनिवार दिनभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कैब चालक दिनेश (30) का सुराग नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रविवार को भी उसकी तलाश की जाएगी।

कैब चालक

पुलिस के मुताबिक, दिनेश परिवार के साथ गाजियाबाद इलाके में रहता है और नोएडा के एक कॉल सेंटर में कैब चलाता है। शुक्रवार रात को वह कैब में तीन सवारियों को लेकर नोएडा से दक्षिण दिल्ली के लिए निकला था। लघुशंका की बात कर डीएनडी के यमुना पुल पर उसने कैब रोक दी।

तीन दिन बाद था विवाह, दूल्हे ने प्रेमिका से कर ली शादी तो दुल्हन ने खा लिया जहर 

इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता, दिनेश ने यमुना में छलांग लगा दी। कैब में बैठी सवारियों ने रात एक बजे मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दिनेश की खूब तलाश की, लेकिन उसका पता नही चला। इधर बोट क्लब इंचार्ज हरीश आठ गोताखोरों के साथ शनिवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे और दिनेश का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन फिलहाल उसका पता नही चल पाया है।

LIVE TV