इटली के आल्प्स में हेलीकॉप्टर और विमान में टक्कर, कई लोगों की मौत

रोम। इटली के आल्प्स पर्वत श्रृंखला में एक ग्लेशियर के ऊपर एक हेलीकॉप्टर और एक छोटे विमान में हुई टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी।

दुर्घटना शुक्रवार को फ्रांस व स्विटजरलैंड के साथ उत्तरी इटली सीमा के नजदीक ओस्टा घाटी में ला थुइले के समीप रुतोर ग्लेशियर के ऊपर घटी। पांच लोगों के मरने की पुष्टि उसी दिन कर दी गई थी जबकि दो लोग घायल हुए थे।

हेलीकॉप्टर में छह लोग सवार थे, जिसमें से एक पायलट, अल्पाइन गाइड और चार यात्री, जो स्कींग करने के लिए आए थे। वहीं हल्के विमान में तीन लोग सवार थे, सभी पहाड़ों पर विमान उड़ाने का प्रशिक्षण ले रहे थे।

ओस्टा घाटी में कोरमैयर की वित्तीय पुलिस की अल्पाइन बचाव शाखा के एक अधिकारी ने सीएनएन को बताया कि शनिवार सुबह फिर से शुरू हुए खोज अभियान के बाद दो लापता लोगों के शव बरामद कर लिए गए।

अधिकारियों के मुताबिक, दोनों विमान में सवार सभी लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। अधिकारी ने कहा, “दो घायल अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।”

गंगा की सफाई के लिए मोदी ने नीलाम की अपनी ये चीजें

इटली की पहाड़ आपातकालीन सेवा ने ट्वीट कर कहा है कि वे नागरिक फ्रांस और स्विटजरलैंड के रहने वाले थे।

LIVE TV