इकबाल अंसारी ने लगाए कांग्रेस पर गंभीर आरोप, बोले- अयोध्या विवाद उन्हीं की देन…

नई दिल्ली। बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पूजा कर के जाएं, पर उन्हें इससे वोट नहीं मिलने वाले।

वह केवल राजनीति के लिए वहां आई हैं। अंसारी ने आगे आरोप लगाते हुए बताया कि कांग्रेस के कारण ही यह विवाद हल नहीं हो पाया है। वह हमेशा से हिंदू और मुस्लिमों को लड़ाती रही है, जबकि यह विवाद उसी की देन है।

दरअसल, प्रियंका तीन दिवसीय यूपी दौरे के तहत शुक्रवार को अयोध्या पहुंचीं। एक न्यूज चैनल से इससे पहले बाबरी मस्जिद के पक्षकार से उनके वहां जाने को लेकर बात की। अंसारी ने बताया, “अयोध्या एक धार्मिक स्थल है।

कोई भी यहां आ सकता है और पूजा-पाठ कर सकता है। किसी को उससे ऐतराज नहीं। पर सवाल कांग्रेस का है, वह (प्रियंका) अयोध्या आ रही हैं। लेकिन पहले उन्हें या कांग्रेस को अयोध्या की याद न आई? आज चुनाव का समय है, तब वह यहां दर्शन के लिए आ रही हैं, मगर इसका कोई राजनीतिक फायदा नहीं होने वाला।

अंसारी बोले कि 60 साल हुकुमत थी कांग्रेस की, पर कोई विकास न हुआ। प्रियंका जी का दर्शन (मंदिर) चुनावी है। वह कहीं भी दर्शन करें, कर सकती हैं। लेकिन जनता को रोजगार चाहिए। विकास चाहिए। आज सरकार मोदी जी और योगी जी की है, तो विकास दिख रहा है। यह प्रियंका का मंदिर दर्शन चुनावी मुद्दा नहीं बनेगा, उन्हें इससे वोट नहीं मिलने वाला है।”

भारत में हुई लॉन्च BMW 530i M Sport, देखें इसकी कीमत और खासियत

प्रियंका ने एक जनसभा में कहा- मैंने लोगों से पूछा कि क्या पीएम वाराणसी के गांवों में आते हैं। जवाब न में मिला। मैं हैरान रह गई, क्योंकि वह काफी लोकप्रिय हैं। ऐसे में मुझे लगा था कि उन्होंने कुछ तो किया होगा। वह पूरी दुनिया घूम चुके हैं और सबके गले लग चुके हैं, पर उन्होंने अभी तक अपने लोगों को गले नहीं लगाया है।

LIVE TV