इंसानों की तरह यह जानवर भी दिल से करते हैं सच्चा प्यार, हमसफर के साथ जीवनभर रहते हैं वफ़ादार

प्यार एक ऐसा एहसास है जो अगर सच्चा और वफ़ादार हो तो इंसान की जिंदगी संवार देता है। वफ़ादार और सच्चा प्यार कम ही लोगों को मिलता है। अगर आपके पास कोई ऐसा इंसान है जो आपको पूरी वफ़ादारी से और नि:स्वार्थ भावना से प्यार करता है तो ऐसे इंसान को कभी तकलीफ नहीं पहुंचानी चाहिए। उस इंसान का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए।

जानवरों में भी अपने साथी के प्रति वफ़ादारी कम देखने को मिलती है। केवल 3-5 प्रतिशत ही जानवर ऐसे होते हैं जो अपने एक साथी के साथ पूरी ज़िंदगी गुज़ार देते हैं। दरअसल, इन जानवरों के जोड़ों में कुछ ऐसी चीज़ें होती है जो इनके एक-दूसरे के प्रति समर्पण को दर्शाती हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ जानवरों की प्रजातियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने साथी के प्रति वफ़ादार होते हैं।

यह भी पढ़ें : IPL Update 2020 : केकेआर के खिलाड़ी राहुल त्रिपाठी को मैन ऑफ द मैच मिलने की खुशी में शाहरूख खान ने चिल्ला कर कहा, “राहुल नाम…

Sun Conure
यह एक तरह की तोते की प्रजाति होती है। यह छोटे तोते दक्षिण अमेरिका के उत्तरपूर्वी हिस्से में रहते हैं। यह स्वभाव से बहुत सामाजिक होते हैं, और झुंड में एक साथ रहते हैं। इन छोटे तोतों के बीच एक गहरे रिश्ते की शुरुआत एक-दूसरे को खिलाने और संवारने से होती है।

Grey-Crowned Crane
यह एक तरह के सारस की प्रजाति होती है जो कि युगांडा में पाई जाती है। सारस का यह जोड़ा अपनी शादी के लिए एक ख़ास समारोह का आयोजन करता है। अपनी प्रतिबद्धता दिखाने के लिए यह जोड़ा पहले झुंड के सामने एक-दूसरे के साथ डांस करता है और फिर दूर किसी घोंसले में जाता है।

Coppery Titi
यह बंदरों की एक प्रजाति होती है जो कि दक्षिण अमेरिका के वर्षावनों में रहते है। यह अपने साथियों के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ते हैं। अलग होने पर वह व्यथित भी हो जाते हैं। आपको बता दें, अपने साथी के साथ रोमांटिक पल बिताते हुए यह जोड़ा अपनी पूंछों को लपेटकर बैठता है।

Atlantic Puffins
यह एक तरह के छोटे पक्षी होते हैं जो कि हर साल अपने प्यार के साथ घोंसला बनाने के लिए उसी स्थान पर वापस आते हैं। इस प्रजाति की मादा जब एक बार अंडा दे देती है, तो वही उसकी देखभाल करती है और पिता खाना लाते हैं और घोंसले की रक्षा करते हैं।

LIVE TV