अगर है हिम्मत तो मिलें इस इंसानी गिरगिट से, जीभ की लम्बाई जानकर चौंक जायेंगे आप

इस दुनिया में हर इंसान में एक खूबी जरूर होती है। ये अलग बात है कि लोग अपने खूबी को लोगों को सामने जाहिर नहीं करते है। लेकिन जो लोगों में हुनर होता है अगर वो इंसान उसे दुनिया के सामने दिखा दे तो एक ही दिन में छा जाता है। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसे देखकर आप चौंक जाएंगे।

इंसानी गिरगिट से

 

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बस ड्राइवर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ये नेपाल के बस ड्राइवर अजीबोगरीब हरकतें कर रहा है।

दरअसल, नेपाल की राजधानी काठमांडू से तकरीबन 400 किलोमीटर दूर मोरांग जिले का निवासी योग्य बहादुर कटुवाल अपनी जीभ से माथा तक छू लेता है। जहां जीभ से नाक छू पाना भी संभव नहीं होता है वहीं ये बस ड्राइवर अपनी जीभ से माथा तक छू लेता है।

ये अपने मुंह से अजीबोगरीब चेहरा बना लेता है। अपने मुंह और और नाक को अजीबोगरीब ढंग से मोडक़र हैरान कर देता है। उसे देखकर कतई यकीन नहीं होता है कि ऐसा कोई व्यक्ति कर सकता है।

इंसानी गिरगिट से

बताया जा रहा है कि यह दुनिया का शायद पहला ऐसा शख्स है जो अपने जीभ को माथे से छू सकता है। योग्य बहादुर की इच्छा है कि अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में उसका नाम दर्ज हो।

पीएम मोदी ने ऐसा क्या संबोधित किया “पाली” में सभा को की हैरान रह गए लोग…

35 साल का योग्य बहादुर कटुवाल पेशे से बस ड्राइवर है और नेपाल के उरलाबारी इलाके में रहता है। योग्य का दावा है कि उसकी जीभ दुनिया में सबसे लंबी है और वो उसकी नाक से होते हुए माथे और आईब्रो तक को भी छू सकती है।

LIVE TV