लड़की के पास बैठने पर मिले 23 कोड़े, प्रेगनेंट महिला को भी नहीं छोड़ा

इंडोनेशियाइंडोनेशिया। इंडोनेशिया के आचेह शहर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर आई है। यहां पर 13 प्रेमी-प्रेमिकओं को दर्दनाक सजा दी गई। दरअसल इंडोनेशिया में आज भी शारिया कानून का पालन किया जाता है। यदि कोई व्यक्ति इस कानून को तोड़ता है, तो उसे सजा सुनाई जाती है। शारिया कानून के तहत अगर आप विवाह से पहले किसी महिला या पुरुष के साथ शारीरिक रिश्ता बनाते हैं तो आप दोषी करार दिए जाएंगे।

आचेह में छह कपल्स को बिना शादी शारीरिक रिश्ता बनाने के जुर्म में 23 कोड़े मारने की सजा सुनाई गई। इन कपल्स में से एक महिला प्रेगनेंट थी जिसकी वजह से उसकी सजा को बाद में देने का ऐलान किया गया। यहां पर एक लड़के को सिर्फ इसलिए सजा सुनाई गई क्योंकि वो एक महिला के साथ पार्क में नजदीक बैठकर बातें करता पकड़ा गया।

आचेह के डिप्यूटी मेयर ज़ैनल अरिफीन का कहना है कि इन लोगों को सजा देना जरूरी था। इससे आज के बाद कोई इस्लाम के कानून को तोड़ने के बारे में सपने में भी नहीं सोचेगा। बता दें कि इंडोनेशिया में 90 प्रतिशत जनसंख्या मुस्लिमों की है इसलिए इस देश में सिर्फ इस्लाम के कानून को माना जाता है। यहां पर शारिया कानून के पहली बार 2001 में लागू किया गया था।

LIVE TV