इंटरनेट पर छाए प्रिया प्रकाश वारियर के 6 हॉट लुक्स, यहाँ देखें Viral Video

विंक गर्ल यानी प्रिया प्रकाश वारियर इन दोनों रूस में छुट्टियां बिता रही हैं। एक्ट्रेस वहीं से नए-नए अंदाज वाला वीडियो फैन्स के बीच शेयर कर रही हैं। प्रिया प्रकाश वारियर ने फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अलग-अलग लुक में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने जो वीडियो बनाया है वो इस समय ट्रेंड में है।

प्रिया प्रकाश वारियर के नए अंदाज वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। वीडियो को एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। अभी तक इसे 87 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और यह सिलसिला लगातार जारी है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा है: “चुम्मा।” प्रिया प्रकाश वारियर के इस वीडियो पर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

प्रिया प्रकाश वारियर साल 2019 में उस समय सुर्खियों में नजर आई थीं जब उनकी फिल्म ‘ओरू अदार लव’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इसमें प्रिया प्रकाश के आंख के इशारे वाले वीडियो ने धूम मचा दी थी। इसी वजह से वह 2018 में वह गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली हस्ती बन गई थीं।

LIVE TV