आंतों को भारी नुकसान पहुंचा सकती है आहार संबंधी ये गलतियां

क्या आप वजन घटाने की मुहीम पर हैं, लेकिन आप के मोटे पेट पर अभी तक कोई फर्क नहीं पड़ा है। हो सकता है कि आप इन गलतियों में से किसी एक को कर रहे हैं। पेट की वसा को कम करना दिल की बीमारी, मधुमेह, उच्च रक्तचाप तथा अन्य कई समस्याओं के आपके जोखिम को कम कर सकता है। लेकिन ये आहार संबंधी गलतियां आपके पेट की वसा को कम करने की कोशिशों पर पानी फेर सकती हैं और आंतों को भी नुकसान पहुंचा सकती हैं।

आंतों को भारी नुकसान पहुंचा सकती है आहार संबंधी ये गलतियां

इमोशनल ईटिंग

भोजन करने के पीछे हमेशा भूख ही कारण नहीं होती। कई बार, सुकून, तनाव से मुक्ति और ईनाम भी हमें खाने के लिए मजबूर कर देता है। हालांकि जज्बाती होकर खाने से हमारी भावनात्मक समस्याओं का हल नहीं होता, बल्कि समस्याएं और बढ़ जाती हैं। ऐसा करने से न केवल दिक्कत ज्यों की त्यों बनी रहती है, बल्कि हमें ओवरईटिंग को लेकर ग्लानि भी होती है। इस आदत से पुरुषों की आंतो को भी नकसान पहुंचता है।

रणबीर कपूर से भी ज्यादा इस एक्टर को हैंडसम मानती हैं आलिया भट्ट!

वजन घटाने के लिए केवल व्‍यायाम

स्‍वास्‍थ्‍य तथा स्‍वास्‍थ्यकर वजन बनाए रखने के लिए नियमित एक्सरसाइज जरूरी है, लेकिन जब तक आप अपने द्वारा ली जा रही कैलोरी में कटौती नहीं करेंगे, इससे वजन कम करने में सहायता नहीं मिलेगी। बल्कि बिना कैलोरी में कटौती किये व्यायाम बढ़ाते जाने से तो अन्य कई अंगों के साथ-साथ आंतों को भी नुकसान हो सकता है।

सो‍डियम न लेना

अक्सर फिटनेस की मुहीम पर पुरुष शक्‍कर की जगह ऐस्‍पार्टेम जैसे कम कैलोरी वाले मीठे से मीठा किए गए भोजन और पेय शामिल करके अपनी कैलोरी पर पैनी नज़र रखते हैं। वे संतृप्‍त वसा से भरपूर भोजन से भी परहेज करते हैं। लेकिन सोडियम का क्या? इसकी कमी से आंतो को नुकसान हो सकता है।

ओवर इटिंग व सोड़े का अधिक सेवन

भोजन हमेशा उतना ही करना चाहिये, जितना आपका शरीर आराम से हजम कर सके। क्योंकि इतना ही भोजन शरीर को फायदा करता है। ओवर ईटिंग करने से भी कई स्वास्थ्य संबंधी समस्‍याएं हो जाती हैं जैसे, मधुमेह, हाई ब्‍लड प्रेशर आदि। ओवर ईटिंग करने से शरीर को बहुत नुकसान पहुंचता है मोटापा बढ़ जाता है और हमें अपच और आंतों में समस्या हो सकती है। वहीं किसी भी रूप में सोड़े का अधिक सेवन भी आंतो को नुकसान पहुंचाता है।

फाइबर न लेना व कम पानी पीना

भोजन में रेशेदार पदार्थों का सेवन न करना भी आहार के संदर्भ में बुरी आदतों में शामिल होता है और आंतों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए ब्रेड, बिस्किट आदि के स्थान पर रोटी व दलिया, सब्जियों के सूप, कच्चा सलाद व फलों का सेवन करें। इन सभी चीजों को धीरे-धीरे अपने आहार में शामिल करें ताकि आंतों की समस्या से बचा जा सके और पूरा शरीर स्वस्थ्य रहे। वहीं कम पानी पीने से कॉन्स्टिपेशन, बदहजमी, पेट व आंतों की समस्या, जलन, थकान जैसी समस्याएं होती हैं। इसलिए दिन भर में कम से कम तीन से चार लीटर पानी पीना चाहिए।

ओवर इटिं ग की आदत

किसी ने सही कहा है, ‘जीने के लिए खाएं, खाने के लिए न जिएं’। खासतौर पर जब आप बढ़ते वजन का शिकार हों तो ओवर इटिंग की आदत आपको परेशानी में डाल सकती है और आपकी आंतों को भी नुकसान पहुंचा सकती है। ओवर इटिंग में लोग खाना खाने के बावजूद भी खाने की तरफ चलचाते रहते हैं। ऐसा करने से आंतो में समस्या सहित कई प्रकार की स्वास्थ्य सबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ये समस्याएं तब और कई गुना गंभीर हो जाती हैं, जब आहार जंक फूड हो।

इसको जानने के बाद आप भी बंद कर देंगे ठंडे पानी का सेवन…

आहार से जुड़ी अन्य बुरी आदतें

पुरुषों में आहार से जुड़ी बुरी आदतें सेहत के लिए खतरे का सबब बन सकती हैं। लेकिन कई बार इन्हें चाहकर भी बदलना आसान नहीं होता, लेकिन नामुम्किन भी नहीं। इसलिए सारी आदतों को एक साथ बदलने के बजाए एक-एक करके आदतों को बदलाना शुरू करें। सभी आदतों को एक समय में बदलने की कोशिश में सफलता मिलने की संभावना कम होती है। बेड टी अर्थात बिस्तर पर सुबह की चाय पीना, जंक फूड का अधिक सेवन, कम पानी पीना, भोजन में फाइबर डाइट न लेना, बाहर की वस्तुएं खाना और खाने का कोई निश्चित समय न होना बुरी आदतें होती हैं, जिन्हें एक-एक कर बदला जा सकता है।

LIVE TV