आस्था की डुबकी! इस बात को लेकर चौकन्ना दिखा प्रशासन

रिपोर्ट – रूपेश श्रीवास्तव

अयोध्या – अयोध्या में कार्तिक पूर्णिमा स्नान शबाब पर है।लाखों श्रद्धालु पवित्र सरयू में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। वहीं श्रद्धालुओं को सुरक्षा देने के लिए जिला प्रशासन भी एड़ी से चोटी का जोर लगा दिया है। सुरक्षा का जायजा लेने के लिए कमिश्नर मनोज मिश्र आईजी रेंज संजीव गुप्ता जिलाधिकारी अनुज झा व एसएसपी आशीष तिवारी ने अयोध्या क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया।अयोध्या एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से उड़ान भरकर अयोध्या के क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया गया।

अयोध्या फैसला आने के बाद यह पहला प्राचीन कार्तिक पूर्णिमा स्नान है जिसे जिला प्रशासन सकुशल संपन्न कराने के लिए एड़ी से चोटी का जोर लगा रहा है। हालांकि इस बार अयोध्या फैसले के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ अयोध्या बहुत ही कम पहुंची है। जहां पिछले वर्ष 12 से 13 लाख श्रद्धालु पवित्र सरयू में स्नान करते थे। वहीं आधिकारिक तौर पर लगभग 3 लाख श्रद्धालुओं ने सरयू में आस्था की डुबकी लगाई है।

सुरक्षा के लिहाज से अयोध्या मेला क्षेत्र में जोन व सेक्टर पर बनाकर व्यापक सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पर श्रद्धालुओं की चेकिंग की जा रही है।बाहर से आने वाले सभी श्रद्धालुओं का परिचय पत्र देखकर ही अयोध्या में प्रवेश दिया जा रहा है। सुरक्षा के लिहाज से कमिशनर मनोज मिश्रा आईजी संजीव गुप्ता जिलाधिकारी अनुज झा व एसएसपी आशीष तिवारी ने मेला क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया।

हमेशा याद रखे!  सर्दियों मे घूमने का प्लान बनाते वक्त इन चीजो का हमेशा रखे ध्यान…

इस दौरान मनोज मिश्रा व आईजी संजीव गुप्ता ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सरयू नदी में जल पुलिस लगाई गई है तो सीमाओं पर श्रद्धालुओं को प्रवेश देने के लिए परिचय पत्र देखा जा रहा है। परिचय पत्र देखने के बाद ही श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रवेश दिया जा रहा है।

LIVE TV