आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच युद्ध हुआ खत्म, जानें किसने दिया दखल

आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच पिछले 14 दिनों से जारी युद्ध रूसी हस्तक्षेप के बाद रोक दिया गया है। बता दे कि नागोरनो-काराबाख में अब 10 अक्टूबर की रात को युद्ध विराम कर दिया हैं।  नागोरनो-काराबाख क्षेत्र में 27 सितंबर को दोनों देशों के बीच संघर्ष शुरू हुआ था। यह क्षेत्र अजरबैजान के तहत आता है लेकिन इस पर स्थानीय आर्मीनियाई बलों का नियंत्रण है। यह 1994 में खत्म हुए युद्ध के बाद इस इलाके में सबसे गंभीर संघर्ष है। इस युद्ध में अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। रिपोर्टों के अनुसार, 27 सितंबर को हुई झड़पों के कारण कम से कम 300 लोग मारे गए थे।

बता दें कि आर्मीनिया और अज़रबैजान के बीच नागोर्नो कारबाख को लेकर दशकों पुराना सीमा विवाद चला आ रहा है जो अब रुसी के हस्तक्षेप के बाद रोक दिया गया है। वही विदेश आर्मीनिया और अजरबैजान को मंत्रियों ने कहा कि संघर्षविराम का मकसद कैदियों की अदला-बदली करना तथा शवों को लेना है। इसमें कहा गया है कि अन्य बातों पर सहमति बाद में बनेगी। संघर्षविराम लागू होने के कुछ ही मिनटों बाद दोनों देशों ने संघर्षविराम के उल्लंघन का एक दूसरे पर आरोप लगाया। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

LIVE TV