आरोप! मोदी सरकार ने आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ विश्वासघात किया

कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य के दर्जा देने के वादे को पूरा नहीं करके राज्य की जनता के साथ विश्वासघात किया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के लिए अब वो समय है कि वे कथनी और करनी में अंतर नहीं करें।

उन्होंने एक बयान में दावा किया, ‘‘संवैधानिक मर्यादाओं को तार-तार करना और जनता के साथ विश्वासघात करना भाजपा का पर्यायवाची बन गया है। नयी भाजपा सरकार ने आंध्र प्रदेश से किए गए विशेष राज्य के दर्जे का वादा तोड़ा है।’’

बजरंग, वीनेश ने इस बात को लेकर हरियाणा सरकार को लिया आड़े हाथ

सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए मनमोहन सिंह ने संसद में यह वादा किया था कि आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाएगा, लेकिन इस सरकार ने वादे को पूरा नहीं किया।उन्होंने आरोप लगाया कि आंध्र प्रदेश की जनता ने आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ विश्वासघात किया है।

LIVE TV