एक ऐसी स्त्री की कहानी, जिसकी सबसे बड़ी दुश्मन बन गयी उसकी सुन्दरता…जानें फिर क्या हुआ

कहते हैं कि शरीर की सुंदरता से क्या होता है, मन सुंदर होना चाहिए जबकि यह तर्क पूर्णत: सही नहीं लगता। मन की सुंदरता की पहली सीढ़ी देह की सुंदरता है। यूं तो हर औरत अपने आप में सुंदर है। लेकिन सुंदरता की बात करें तो एक ऐसी महिला थी जिसकी सुंदरता का दीवाना पूरा नगर था। उसकी सुंदरता के चर्चे दूर-दूर तक हुआ करती थी। जिस महिला की बात कर रहे है उसे किसी नाम की पहचान की जरूरत नहीं है।
आम्रपाली-की-कहानी
दरअसल उस महिला का नाम था आम्रपाली। इतिहास के पन्नों में नगरवधू आम्रपाली का बेहद खूबसूरत नारी के नाम से जिक्र होता है। इतिहासकार बताते है कि उसकी बड़ी-बड़ी आंखे, उसके चेहरे की सुंदर काया, और शरीर की आकर्षक बनावट को जो कोई देखता वो उसमें खो जाता था। उस स्त्री को देखकर ऐसा लगता था जैसे ईश्वर ने उसे बड़ी मेहनत और लगन से बनाया हो।

इतिहास की वो स्त्री आज भी आम्रपाली के नाम से विख्यात है। हर नारी की खूबसूरती उसके व्यक्तित्व में चार चांद लगा देती है लेकिन आम्रपाली के साथ आखिर ऐसा क्या हुआ कि उसकी सुदंरता ही उसके लिए अभिशाप बन गई। एक नारी की खूबसूरती को बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। आम्रपाली को नगरवधू यानि वेश्या बनने के लिए मजबूर होना पड़ा।

आप भी समझते हैं ड्राइविंग में खुद को तीस मार खां, तो यहाँ आपकी हिम्मत हो जाएगी फुर्र

ऐसे कहलाई वो आम्रपाली…
आम्रपाली के असली माता-पिता के बारे में तो कोई नहीं जानता लेकिन जिन्होंने उसका पालन-पोषण किया, उन्हें वो एक आम के पेड़ के नीचे मिली थी। जिसके कारण उसका नाम आम्रपाली रखा गया।

सुंदर और आकर्षक थी उसकी काया…
इतिहासकार बताते है कि आम्रपाली बचपन से ही बहुत खूबसूरत थी। उसकी काया बेहद आकर्षक थी। जो भी उसे देखता था, वह अपनी नजरें उस पर से हटा नहीं पाता था। आम्रपाली जैसे-जैसे बड़ी हुई, उसका सौंदर्य चरम पर पहुंचता गया। लेकिन उसकी यही खूबसूरती, उसका यही आकर्षण उसके लिए श्राप बन गया।

LIVE TV