आप का दिन मंगलमय हो, 13 जून, दिन सोमवार, ऋतु- ग्रीष्म, मास-ज्येष्ठ, सूर्य उत्तरायण, राहु काल (अशुभ समय) सुबह 07:30 बजे से 09:00 बजे तक, तिथि-नवमी, पक्ष-शुक्ल, दिशाशूल- पूर्व

आज का राशिफल

मेष:- आज आप प्रसन्नता और संतुष्टी का एहसास करेंगे।निजी संबंध माधुर्यपूर्ण होंगे।परिवार में एकजुटता रहेगी।

सुझाव:- आज आप भोलेनाथ की आराधना करें कार्य सिद्ध होगा।

शुभ रंग  – लाल।

वृष:- आज आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।मैत्रीपूर्ण समझदारी से निजी सम्बन्धों में आये मतभेदों का समाधान करेंगे।

सुझाव:- आज आप किसी मंदिर में जाकर लाल पुष्प चढ़ाएं।

शुभ रंग – आसमानी।

मिथुन:- आज आपके कारोबार का दायरा बढ़ेगा।ऊर्जावान होकर एक नई पहल करके पुरानी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।

सुझाव:– आज आप बजरंगबाण का पाठ कर सकते हैं।

शुभ रंग -बैगनी

कर्क:-आज आपको व्यापारिक मामलों में सफलता मिलेगीऔर कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है।निजी संबंध मधुर होंगे।

सुझाव:- आज आप मयूर का दर्शन करें फलदायी होगा।

शुभ रंग -लाल

सिंह:- आज आपका कोई खास मित्र व्यापारिक उद्यम में आपकी मदद कर सकता है।स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

सुझाव:- आज आप पीले वस्त्र का दान करें

शुभ रंग – पीला

कन्या:- आज  आप स्वयं को तरोताजा महसूस करेंगे।ऊंचे पदों पर बैठे लोगों से मुलाकात होने की सम्भावना है।परिवार मे आनंद रहेगा।

सुझाव:- आज आप अपने हाथ का बना मिष्ठान्न पुजारी को खिलाएं।

शुभ रंग -मटमैला

तुला:- आज परिवार के सदस्यों और मित्रों का रवैया आपके प्रति सहयोगपूर्ण रहेगा।वित्तीय लेन-देन के मामले में देरी हो सकती है।

सुझाव:- आज आप काले तिल का दान करें उत्तम होगा।

शुभ रंग – नीला

वृश्चिक:- आज आप लोगो से अच्छी तरह वार्तालाप करेंगे।नए विचारों की तरफ आप आकर्षित हो सकते हैं।

सुझाव:- आज आप किसी वृद्ध व्यक्ति की सहायता करें कार्य सिद्ध होगा।

शुभ रंग – केसरिया

धनु:- आज आप विभिन्न विकल्पों  के सामने आने पर थोड़ा असमंजस में पड़ सकते हैं अतः शीघ्र फैसले ले सकते हैं।साहित्य के क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी।

सुझाव:- आज आप ग्यारह बार “ऊँ नमः शिवाय” का जाप करके कार्य प्रारम्भ करें।

शुभ रंग – आसमानी

मकर:- आज आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।परिवार के सदस्य और प्रियजन आपसे गम्भीर मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं।

सुझाव:- आज आप गायत्री मन्त्र का जाप करके कार्य प्रारम्भ करें मंगल होगा।

शुभ -श्वेत

कुम्भ:- आज आप अप्रत्याशित घटनाओं से कुछ समय के लिए विचलित हो सकते हैं परंतु ये घटनाएं आपके लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकती हैं।व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें।

सुझाव:- आज आप फलों का दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग- गुलाबी

मीन:- आज तनावग्रस्त होने से आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है।

सुझाव:- आज आप सुन्दरकाण्ड का पाठ करें, सफलता प्राप्त होगी।

शुभ रंग –लाल

सूचना:- यह राशिफल नाम के आधार पर है। अत: इसे अपने नाम के प्रथम अक्षर से निर्धारित राशि के आधार पर देखें।

आज के दिन का विशेष महत्व

1 आज ज्येष्ठ शुक्लपक्ष नवमी है।

2 आज उमाब्रम्हाणी पूजा व्रत है।

3 आज महेश नवमी भी है , आज माहेशवरी समाज का उत्सव व्रत है।

प्रेरणा दाई चौपाई

मंगल मूरति मारुति नंदन।

सकल अमंगल मूल निकन्दन।।

अर्थ:-जो मंगल के मूर्तिमान रूप है,और पवन पुत्र है। सारे अमंगलों का नाश करने वाले है। उन प्रभू श्री राम के भक्त हनुमान जी हम सब का कल्याण करें।

आप सब का मंगल हो

इति शुभम् 

आचार्य स्वामी विवेकानंद 

श्री अयोध्या धाम

सम्पर्क सूत्र-9044741252

LIVE TV