आतंक का गढ़ बना अफ्रीका का नाइजर देश, 40 लोगों को सरेआम गोलियों से छल्ली कर दिया

अफ्रीका के देश नाइजर में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने 40 नागरिकों की गोलियों से भून कर हत्या कर दी।

पश्चिमी अफ्रीका के देश नाइजर के पश्चिमी क्षेत्र तेहुआ से दिल देहला देने वाली खबर आई है। नाइजर के एक सुरक्षा सूत्र ने सिन्‍हुआ एजेंसी को बताया कि बड़ी संख्‍या में मोटरसाइकिल से आए अज्ञात बंदूकधारियों ने 40 नागरिकों की गोलियों से भून कर हत्या कर दी। उन्‍होंने इंटाजेने, बैकोरेट और अन्‍य इलाकों में गोलियां बरसायीं। बंदूकधारियों ने न केवल गोइयाँ चलाई बल्कि कई घरों को आग के हवाले भी कर दिया। हालां कि अभी तक किसी आंतकी संगठन ने इस घटना की ज़िम्मेदारी नहीं ली है। इसके पहले भी इसी इलाके में आतंकवादियों द्वारा पिछले हफ्ते एक बड़ी वारदात को अजांम दिया गया था। तब बंदूकधारियों ने 58 नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया था।

हाल के वर्षों में पश्चिमी नाइजर में फ्रांस के आतंकवाद विरोधी सैनिकों की मौजूदगी के बावजूद सुरक्षाकर्मियों और नागरिकों पर आतंकवादी द्वारा लगातार हमले हो रहे हैं। पिछले साल 11 अगस्‍त को नाइजर के काउरे जिराफ पार्क में घूमने निकले छह फ्रांसी टूरिस्ट और दो स्‍थानीय गाइड की हत्‍या कर दी थी। जिस काउरे जिराफ पार्क में हुआ था, वह नाइजर का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहां करीब 72 किमी के दायरे में घने जंगल हैं। इस क्षेत्र में बोको हरम, आईएस और अल कायदा जैसे आतंकी संगठन सक्रिय हैं।

LIVE TV