कश्मीर में इस कांग्रेसी नेता ने दी थी आतंकवाद को हवा, अब ढूंढे नहीं मिल रही दवा!

आतंकवाद जवाहरलाल नेहरू की देननई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को आतंवाद की जड़ बताते हुए बड़ा बयान दिया है। जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद जवाहरलाल नेहरू की देन है। अगर वो तत्कालीन गृह मंत्री सरदार पटेल को छूट देते तो ऐसा कभी न होता।

उन्होंने पाकिस्तानी क्षेत्र में घुसकर भारतीय सेना द्वारा की गई हाल की सर्जिकल स्ट्राइक को एनडीए सरकार का निर्णायक कदम बताया।

आतंकवाद जवाहरलाल नेहरू की देन

ग्लोबल काउंटर टेररिज्म काउंसिल (जीसीटीसी) द्वारा आयोजित ‘पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से मुकाबला’ विषय पर एक राउंड टेबल सम्मेलन में जितेंद्र सिंह ने कहा, ‘नेहरू अगर खुद को गृह मंत्री के अधिकार से अलग रखकर सिर्फ तत्कालीन गृह मंत्री सरदार पटेल को जम्मू-कश्मीर से निपटने की इजाजत दे देते तो भारतीय उपमहाद्वीप का इतिहास कुछ और होता।’

LIVE TV