आज वाल्मीकि आश्रम के लिए रवाना होंगे सीएम योगी, यंहा जाने पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को आदिकवि महर्षि वाल्मीकि आश्रम लालापुर आएंगे। उनका आगमन दोपहर पौने बारह बजे होगा। मुख्यमंत्री सबसे पहले लालापुर स्थित पर्वत पर विराजमान असावर माता के मंदिर पहुंचकर पूजा करेंगे। इसके बाद पर्वत के शिखर पर स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम पहुंचेंगे। यहां वह महर्षि वाल्मीकि की पूजा कर हवन करेंगे। जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

आदिकवि महर्षि वाल्मीकि ने लालापुर स्थित पर्वत के शिखर की गुफा में तपस्या की थी। उनका यहीं पर आश्रम माना जाता है। उनकी 31 अक्तूबर शनिवार को जयंती है। पहले शनिवार को ही मुख्यमंत्री को आना था। लेकिन जयंती के एक दिन पहले ही शुक्रवार को आश्रम पहुंचेंगे। शासन स्तर से मुख्यमंत्री का मिनट-टू मिनट-प्रोटोकाल जिला प्रशासन के पास आ गया है। मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह करीब पौने बारह बजे लालापुर हेलीकॉप्टर से आएंगे। सबसे पहले पर्वत पर स्थित असावर माता मंदिर पहुंचकर उनके दर्शन करेंगे। यहां से वह सीढ़ियों के जरिए पर्वत के शिखर पर स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम पहुंचेंगे। यहां दर्शन-पूजन कर उनकी पूजा के बाद यहीं पर संतों से बात करेंगे। 

असावर माता मंदिर के पास होगा शिलान्यास
असावर माता मंदिर के सामने जिला प्रशासन ने पर्यटन व वन विभाग की तरफ से चल रहे सुंदरीकरण का शिलान्यास कराने का इंतजाम किया है। मुख्यमंत्री की फ्लीट असावर माता मंदिर तक पहुंचेगी। इसके लिए प्रशासन ने पहाड़ को काटकर रास्ते का निर्माण कराया है। 

LIVE TV