आज मकर संक्रांति पर कर लें ये जरूरी काम, मिट जाएंगे सारे कष्ट…

जब सूर्य धनु से मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो मकर संक्रांति का संयोग बनता है। इसी दिन से सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं। इनके उत्तरायण होने से पृथ्वी के जीवों को सूर्य की भरपूर कृपा मिलनी शुरू हो जाती है।

आज मकर संक्रांति

सूर्य की भरपूर रोशनी हमें प्राप्त होती है। इस बार 2019 में मकर सक्रांति का विशेष महत्त्व है क्योंकि सूर्य तब मकर राशि में प्रवेश करेंगे जब अश्विनी नक्षत्र रहेगा, जो कि केतु का नक्षत्र है और 14 जनवरी की संध्या 19 :50  मिनट पर मकर राशि में सूर्य जायेंगे

उस समय का योग सिद्ध है (सिद्ध योग ) और करण रहेगा ” विष्टि ” या भद्रा करण, नक्षत्र और करण का योग बहुत अच्छा नहीं होने की वजह से लगभग समस्त राशि प्रभावित होंगी।

गठबंधन से मिट गए वर्षों के गिले शिकवे, सपा-बसपा मेल से फूले नहीं समा रहे अखिलेश

कब करें स्नान-दान

मकर संक्रांति के निमित्त दान-पुण्य स्नान 15 जनवरी दिन मंगलवार को किया जायेगा। जिनके जीवन में ग्रहों से सम्बंधित कोई भी रोग या अड़चन हो, उनको निन्मलिखित विशेष वस्तु का दान देना चाहिए।

विशेष दान
संक्रांति का विशेष दान ग्रहो से सम्बंधित दान के साथ चावल, घी, दही, आटा, गुड़, काला तिल, सफ़ेद तिल, लाल मिर्च, मिश्री, आलू और अपनी इच्छा अनुसार ब्राह्मण को दान करें और आशीर्वाद लें क्योकि संक्रांति पर किया हुआ दान ग्रह पीड़ा और पितृ दोष शांत करता है।

LIVE TV