आज भी ये देश है बाकी दुनिया से सात साल पीछे, जहां होते हैं साल में 13 महीने…

इस वक्त पूरी दुनिया में साल 2020 चल रहा है लेकिन दुनिया में एक ऐसा भी देश है जो चल रहा है पीछे. हम बात कर रहे हैं एक ऐसे देश की जहां आज भी 2012 चल रहा है. ये जानकर आपको यकीन नहीं होगा लेकिन ये बिल्कुल सच है. केवल यही नहीं यहां 12 की जगह, 13 महीने होते हैं साल में.

देश

 

इस देश का नाम है इथियोपिया। अफ्रीका के दूसरे सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश के तौर पर जाने जाने वाले इथियोपिया का कैलेंडर दुनिया से सात साल, तीन महीने पीछे चलता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां नया साल भी एक जनवरी नहीं बल्कि 11 सितंबर को मनाते हैं।

8 मार्च को महिलाओं को समर्पित होगा मेरा सोशल मीडिया अकाउंट

दरअसल दुनियाभर में माने जाने वाले ग्रेगोरियन कैलेंडर की शुरुआत वर्ष 1582 में हुई थी। इससे पहले जूलियन कैलेंडर का इस्तेमाल होता था, लेकिन ग्रेगोरियन कैलेंडर आने के बाद से कैथोलिक चर्च को मानने वाले कई देशों ने नया कैलेंडर स्वीकार कर लिया, जबकि कई देश इसका विरोध कर रहे थे। इनमें इथियोपिया भी शामिल था। यही वजह है कि यहां का कैलेंडर अब भी साल 2012 में ही अटका हुआ है।

LIVE TV