आज गणतंत्र दिवस परेड में दिखेंगे ये अनोखे नजारे, जिनको देख आप रह जायेंगे दंग..

इस साल भारतीय सेना के बेडे में शामिल की गई नई तोप के-9 वज्र भी देशवासियों को देखने को मिलेगा। इस तोप की खासियत है कि इसकी मारक क्षमता 38 किलोमीटर के दायरे की है।

यह रेतीले और अर्ध रेगिस्तानी इलाकों के युद्ध में कारगर है। एम-777 ह्वाइत्जर तोप 30 किलोमीटर के दायरे में लक्ष्य को भेद सकती है। यह समतल और पहाड़ी दोनों इलाकों के लिए कारगर है।

गणतंत्र दिवस परेड

गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन को 22 तस्वीरों के जरिए दिखाया जाएगा। गांधी स्मृति के जरिए दिल्ली सरकार उनका समय दिखाएगी।
बायो जेट ईंधन द्वारा चलने वाली मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट एएन-32 राजपथ से उड़ान भरेगा।। ईंधन के लिए इस्तेमाल होने वाला जेटरोफा तेल छत्तीसगढ़ के बायो-डीजल डेवलेपमेंट अथॉरिटी से आएगा।
इस साल गणतंत्र दिवस के मौके नेताजी सुभाष चंद्र बोस की इंडियन नेशनल आर्मी (आईएनए) को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही आईएनए के चार पूर्व सैनिक परेड में शिरकत करेंगे।
ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल भुवनेश्वर में हो रहे गणतंत्र दिवस के समारोह में मौजूद हैं।
अपने देश के बारे में कितना जानते हैं आप, अगर नहीं तो जान लीजिये ये बातें…

गणतंत्र दिवस परेड के लिए इस बार 22 झांकियों को चुना गया है। सबसे खास बात यह है कि 11 साल बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की झांकी को शामिल किया गया है।
देश आज 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। हर साल की तरह इस साल भी पूरी दुनिया को देश की ताकत दिखाई जाएगी, साथ ही हमारी विविधता में एकता की प्रतीक झांकिया लोगों का मन मोह लेंगी। यह झांकिया दिखाती हैं कि हम किस तरह से अनेकता में भी एकता बनाए रखते हैं।
भारतीय सेना जहां शक्ति प्रदर्शन करेगी वहीं वायुसेना हवा में अपने करतब दिखाकर लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर देगी।
LIVE TV