आज का सुविचार: जानिए सफलता और असफलता पर चाणक्य के विचार
चाणक्य चन्द्रगुप्त मौर्य के महामंत्री थे। जिन्हें हम कौटिल्य के नाम से भी जानते है। इनके सभी विचार हमारे जीवन मे एक अलग ही ऊर्जा का संचार करते हैं। अति विद्वान और मौर्य साम्राज्य के महामंत्री के विचार भी बहुत ही प्रेणादायक हैं। चाणक्य की नीति को अपने जीवन में उतारने वाला व्यक्ति चाहे कितना भी कमजोर क्यों न हो अपने आप को बुरे समय से बचा ही लेता है और चाणक्य की बातें सच साबित हुई हैं जिसमे कोई दो राय नहीं है।

- एक बार जब आप कोई काम शुरु करते हैं, तो असफलता से डरे नहीं और ना ही उसे त्यागें।
- जब कार्यों की अधिकता हो, तब उस कार्य को पहले करें, जिससे अधिक फल प्राप्त होता है।
- हमें भूत के बारे में पछतावा नहीं करना चाहिए, ना ही भविष्य के बारे में चिंतित होना चाहिए। विवेकवान व्यक्ति सदैव वर्तमान में जीते हैं।
- कार्य के लक्षण पहले ही सफलता-असफलता के संकेत दे देते है।
- ईमानदारी से काम करने वाले लोग सदैव खुश रहते हैं।