आज का सुविचार: सफलता और असफलता पर चाणक्य के विचार, आप भी जान लें

हमें अपने जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम के पथ पर इमानदारी से चलना पड़ता है। जीवन में सफलता पाने के आचार्य चाणक्य ने कई अचूक और कारगर उपाय बताए हैं। यदि व्यक्ति अपने जीवन में उन्हें उतार ले तो सफलता निश्चित है। आचार्य चाणक्य एक शिक्षक होने के साथ-साथ एक कुशल अर्थशास्त्री भी थे। उन्हें अर्थशास्त्र का गहरा ज्ञान था। आचार्य को यह ज्ञात था कि मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए क्या सही है क्या गलत है। आचार्य चाणक्य ने मनुष्य को स्वार्थी नहीं बनने की सलाह दी, क्योंकि स्वार्थी इंसान खुद के लिए भी किसी खतरनाक जीव से कम नहीं है। उन्होंने अपने गहन अधय्यन और बौद्धिक कौशल से जीवन में सफलता प्राप्त करने की कई नीतियां बनाई थीं।

  • “एक बार जब आप कोई काम शुरु करते हैं, तो असफलता से डरे नहीं और ना ही उसे त्‍यागें।”
  • “जब कार्यों की अधिकता हो, तब उस कार्य को पहले करें, जिससे अधिक फल प्राप्त होता है।”
  • “हमें भूत के बारे में पछतावा नहीं करना चाहिए, ना ही भविष्य के बारे में चिंतित होना चाहिए। विवेकवान व्यक्ति सदैव वर्तमान में जीते हैं।”
  • “कार्य के लक्षण पहले ही सफलता-असफलता के संकेत दे देते है।”
  • “ईमानदारी से काम करने वाले लोग सदैव खुश रहते हैं।”
LIVE TV