आज का सुविचार: विद्यार्थियों के लिए चाणक्य की खास सलाह, हमेशा मिलेगी सफलता

आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति ग्रंथ की रचना की है। इस ग्रंथ में जीवन-सिद्धांत, जीवन-व्यवहार, आदर्श और यथार्थ के सुन्दर समन्वय के दर्शन होते हैं। अगर विद्यार्थी इन बातों से रहेंगे दूर तो मिलेगी सफलता जीवन को सही दिशा देने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है।  अच्छी शिक्षा ही अच्छा भविष्य बना सकती है। ऐसे में आजकल यदि कोई विद्यार्थी रास्ता भटक जाता है तो उसका पूरा जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है।

कोई कार्य शुरू करने से पहले खुद से तीन प्रश्न कीजिये–

  • मैं यह क्यों कर रहा हूँ ?
  • इसके परिणाम क्या हो सकते हैं ?
  • क्या मैं सफल हो जाऊंगा ?

जब गहराई से सोचने पर इन प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर मिल जाएं, तभी आप आगे बढ़िये। शिक्षा इंसान की सबसे अच्छी मित्र है। एक शिक्षित इंसान हर जगह सम्मान पाता है, शिक्षा सुन्दरता को भी पराजित कर सकती है। शिक्षा ही एक ऐसी संपत्ति है जिसे आपसे कोई चुरा नही सकता। इसीलिए आपके पास जितना भी ज्ञान है उस पर गर्व करें। साथ ही हर दिन कुछ नया सीखने की कोशिश करे और अपना ज्ञान बढ़ाये।

LIVE TV