आज का सुविचार: चाणक्य ने बताया कभी बेकार नहीं जाता बुद्धि और विवेक के बल से किया गया कार्य

आचार्य चाणक्य ने जीवन को सही ढ़ंग से जीने का महत्व सिखाया है । उन्होंने अपने बुद्धि कौशल और गहन अध्ययन से कई नीतियां बनाई हैं, जिनको अगर व्यक्ति अपने जीवन में उतार ले तो वह अवश्य सफल होगा। आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में जीवन से जुड़े तमाम सवालों के जवाब दिए हैं। आज का सुविचार में हम आपको कुछ इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।

आचार्य चाणक्य ने एक श्लोक में कहा है कि बुद्धि से पैसा कमाया जा सकता है न कि पैसे से बुद्धि कमाई जा सकती है। इसके ज़रिए आचार्य चाणक्य ने यह समझाने की कोशिश की है कि यदि कोई व्यक्ति बुद्धिमान है तो वह पैसा कमा सकता है।

लेकिन व्यक्ति पैसे के बल से बुद्धि को कभी भी नहीं खरीद सकता है। पैसे का सही इस्तेमाल करना और धन में इजाफा करना व्यक्ति की बुद्धि और विवेक पर निर्भर करता है। आचार्य चाणक्य ने कहा है कि इंसान को इस समाज में अपनी बुद्धि और विवेक के बल पर ही मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।

LIVE TV