आज का सुविचार : आचार्य चाणक्य के यह विचार बदल देंगे आपका जीवन

आचार्य चाणक्य एक महान विद्वान थे। उन्होंने कई ऐसी बाते बताई जो आम लोगों की जिंदगी को बदलकर रख देंगी। चाणक्य की नीति और उनके विचार किसी भी आदमी की जिंदगी में बहुत अच्छा बदलाव ला सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ अनमोल विचार

  • निर्बल राजा को तत्काल संधि करनी चाहिए।
  • पडोसी राज्यों से सन्धियां तथा पारस्परिक व्यवहार का आदान-प्रदान और संबंध विच्छेद आदि का निर्वाह मंत्रिमंडल करता है।
  • निकट के राज्य स्वभाव से शत्रु हो जाते है।
  • किसी विशेष प्रयोजन के लिए ही शत्रु मित्र बनता है।
  • ऋण, शत्रु और रोग को समाप्त कर देना चाहिए।
  • वन की अग्नि चन्दन की लकड़ी को भी जला देती है अर्थात दुष्ट व्यक्ति किसी का भी अहित कर सकते है।
  • संकट में केवल बुद्धि ही काम आती है।
  • लोहे को लोहे से ही काटना चाहिए।
  • यदि माता दुष्ट है तो उसे भी त्याग देना चाहिए।
  • यदि स्वयं के हाथ में विष फ़ैल रहा है तो उसे काट देना चाहिए।
LIVE TV