आज का सुविचार: आचार्य के अनुसार ऐसे व्यक्ति को न वतर्मान का पता, न भविष्य का ज्ञान

आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) जिन्हें कौटिल्य और विष्णुगुप्त के नाम से भी जाना जाता है। चाणक्य का जन्म ईशा से 350 वर्ष पूर्व हुआ था। उन्होंने अर्थशास्त्र और नीतिशाश्त्र की रचना की थी जिसे “चाणक्य नीति” भी कहा जाता है। भले ही चाणक्य द्वारा लिखी गयी बाते बहुत पुरानी हो लेकिन उनके द्वारा कहे गये कथन आज भी उतने सटीक और सही साबित होती है।

चाणक्य की नीति को अपने जीवन में उतारने वाला व्यक्ति चाहे कितना भी कमजोर क्यों न हो अपने आप को बुरे समय से बचा ही लेता है और चाणक्य की बातें सच साबित हुई हैं जिसमे कोई दो राय नहीं है। चाणक्य के अनमोल विचार भी एक मात्र ऐसा साधन है जो आजके कलयुग मैं आपके लिए काफी लाभदायक होगा।

  • आलसी मनुष्य का न तो वतर्मान का पता होता है न भविष्य का ठिकाना।
  • भाग्य भी उन्ही का साथ देता है जो कठिन से कठिन स्थितियों में भी अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहते है।
  • नसीब के सहारे चलना अपने पैरो पर कुल्हाड़ी मारने के बराबर है और ऐसे लोगो को बर्बाद होने में वक्त भी नही लगता है।
  • जो मेहनती है वे कभी गरीब नही हो सकते है, और जो लोग भगवान को हमेशा याद रखते हैं, उनसे कोई पाप नही हो सकता है क्योंकि दिमाग से जागा हुआ व्यक्ति हमेसा निडर होता है।
  • अच्छे आचरण से दुखो से मुक्ति मिलती है विवेक से अज्ञानता को मिटाया जा सकता है और जानकारी से भय को दूर किया जा सकता है।
LIVE TV