आज का राशिफल 26-10-2021 : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, क्या बरतनी होगी सावधानी

आज का राशिफल 26-10-2021

मेष: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है और आज आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे। आज आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी पड़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको शुभ समाचार मिलेगा। शाम तक आपका कोई रुका काम बन जाने से हर्ष होगा। रात्रि का समय प्रियजनों से भेंट में बीतेगा। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

वृषभ: आपके लिए आज का दिन शुभ है और शांति के साथ बीतेगा। राजनीति के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। शासन और सत्ता के गठजोड़ से आपको लाभ मिलेगा। नए अनुबंध प्राप्‍त हो सकते हैं। अनुबंधों द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात के वक्‍त किसी अप्रिय व्‍यक्ति से मुलाकात होने से मन परेशान हो सकता है। अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ेगा। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी। आज भाग्‍य 64 फीसदी साथ देगा।

मिथुन: आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा कठिनाई भरा बीतेगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से हर्ष होगा। शाम के वक्‍त कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। रात्रि में मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आज भाग्‍य 55 फीसदी साथ देगा।

आज का राशिफल 26-10-2021

कर्क: आज का दिन शुभ है। आज आपको उत्तम संपत्ति प्राप्‍त होने का संकेत मिल रहा है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आप संतान के दायित्‍व की पूर्ति करने में सक्षम रहेंगे। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी और आपको यात्रा से लाभ होगा। प्रिय व्यक्तियों के दर्शन से आपको शुभ समाचार मिलेगा। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

सिंह: आज राशि के स्‍वामी के शुभ प्रभाव से आपको आज लाभ की प्राप्ति होगी। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता के क्षेत्र सफलता मिलेगी। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ रहेगी और और नेत्र विकार होने की आशंका है। शत्रु आपस में लड़कर नष्ट हो जाएंगे। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।

कन्या: आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपके सुख में वृद्धि होगी। रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में आज आपको काफी सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमे में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्च और कीर्ति में वृद्धि होगी। परिवार में खुशहाली आएगी और आपसी सहयोग बढ़ेगा। आज भाग्‍य 87 फीसदी साथ देगा।

तुला: आज का दिन आपके लिए सुखदायी होने वाला है। घर का वातावरण सुखद और शुभ होगा। परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या समाप्‍त हो सकती है। मित्रों के आने से आपका मन बदलेगा और हर्ष का एहसास होगा। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का पराभव होगा। पास व दूर की यात्रा का प्‍लान बन सकता है और स्थगित भी हो सकता है। प्रणय संबंध प्रगाढ़ता की ओर बढ़ेंगे। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी निकलेगा। आज आप स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। फलस्वरूप कुछ आन्तरिक विकार जैसे-वायु-मूत्र-रक्त आदि आपको परेशान कर सकते हैं। आज का दिन इस सबकी जांच कराने और किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह मशविरा करने में व्यतीत होगा। रोग की अवस्था में भी आपका चलना फिरना काफी ज्यादा हो गया है। अभी कुछ दिन आराम करें। आज भाग्‍य 67 फीसदी साथ देगा।

धनु: आज का दिन आपके लिए इतना खास होने जा रहा है कि आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। शाम से लेकर रात तक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। मित्रों का साथ आपको खुश कर देगा और मन को हल्‍का कर देगा। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

मकर: आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर और सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। लोग आपकी बात पर अब अमल करेंगे। शाम के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बना रहेगा। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

कुंभ: आज आपके स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है। किसी वजह से आपको आज शारीरिक कष्‍ट हो सकता है। निर्मूल विवाद अकारण शत्रुपत्ति होने के कारण आज का दिन थोड़ा कठिनाई से गुजरेगा। अपनी बुद्धि द्वारा किए कार्यों में हानि और निराशा प्राप्‍त हो सकती है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और झगड़े से बचें। आज भाग्‍य 50 फीसदी साथ देगा।

मीन: आज के दिन आपको मिले-जुला परिणाम प्राप्‍त होंगे और दिन भर पुत्र, पुत्री की चिंता में बीतेगा। दांपत्‍य जीवन में कईं दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। आज ससुराल पक्ष के लोगों से कोई लेन-देन न करें, संबंध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्च हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। मूल्यवान वस्तु के चोरी होने की आशंका है, सावधान रहें। आज भाग्‍य 55 फीसदी साथ देगा।

LIVE TV