आज का राशिफल 7 जुलाई 2020 जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट्स में शानदार परिणाम मिल सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। पारिवारिक जीवन में कम ध्यान दे पायेंगे। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष रूप से उन्नतिकारक होगा। नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं।

वृषभ — मेहनत का सार्थक परिणाम नहीं मिलेगा। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रतिद्वंदी बढ़ेंगे। दाम्पत्य जीवन में प्रेम के बीच अहंकार को न आने दें। बिन बुलाये अतिथि घर आ सकते हैं।

मिथुन — स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। भाग्य का पर्याप्त सहयोग नहीं मिल पायेगा। आवश्यक कार्यों में देरी हो सकती है। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। घर में क्लेश का वातावरण होगा।

कर्क — व्यापारिक लेन-देन लाभकारी सिद्ध होंगे। पूरा दिन व्यस्तता और भाग-दौड़ भरा रहेगा। जीवनसाथी से सलाह लेना आपके लिये हितकर होगा। लोग आपकी कमियाँ ढूँढ सकते हैं। कारोबारी सम्बन्धों में बिखराव होने की आशंका है।

सिंह — विरोधी पराजित होंगे। उच्चाधिकारियों का समर्थन मिलेगा। पुराने ऋण को चुकाने के लिये दिन उत्तम है। मानसिक चिन्ता से मुक्ति मिलेगी। माता के विचारों से असहमत होंगे।

कन्या —  सन्तान सुख की प्राप्ति हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। विद्यार्थियों का मन भटक सकता है। खेलकूद और ललित कलाओं में रुचि लेंगे।

तुला — पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर चिन्तित रहेंगे। सहकर्मियों के साथ सामंजस्य में कमी आयेगी। आलस्य आप पर हावी रहेगा। तनाव और थकान से बचने के लिये शान्त रहें और विवादों से दूर रहें। मौसमी बुखार हो सकती है।

वृश्चिक — कार्यक्षेत्र में नये सम्पर्क आपको बड़ी सफलता की तरफ लेकर जा सकते हैं। आपका मान-सम्मान और आत्मविश्वास दोनों ही बढ़ेगा। आपकी नेतृत्व कुशलता की लोग प्रशंसा करेंगे। गृहस्थ जीवन में प्रेम और समर्पण बढ़ेगा।

धनु — आर्थिक धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें। नजदीकी लोग आपके ईर्ष्या रख सकते हैं। दूसरों के मामलों के हस्तक्षेप से बचें। शेयर मार्केट से जुड़े निवेश में सावधानी रखें।

मकर — मैन्यूफैक्चरिंग से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष तौर पर लाभकारी है। नयी योजना की शुरुआत कर सकते हैं। पुराने रुके हुये कार्य शीघ्रता से पूरा कर लेंगे। प्रेमी जन से भविष्य में विवाह के विषय में चर्चा कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

कुम्भ — स्थायी सम्पत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। माइग्रेन के रोगियों की पीड़ा बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ विनम्रता से पेश आयें। कोई बुरा समाचार मिल सकता है। खर्चों में एकाएक वृद्धि हो सकती है।

मीन — दाम्पत्य जीवन की समस्या का निवारण होगा। यदि जॉब में हैं तो आज मनचाहा प्रमोशन मिल सकता है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। लव पार्टनर से अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। बच्चों के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे।

LIVE TV