आज का राशिफल, 25 मई 2019, दिन- शनिवार

Aries (मेष)

आज का दिन : मन अशांत रहेगा। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्‍तार हो सकता है।

बुरी बातें : आपकी सेहत प्रभावित होगी। खर्चे बढ़ सकते हैं। पैसों से जुड़ा कोई बड़ा फैसला न लें। चंद्रमा गोचर कुंडली के छठे भाव में होने से आपके लिए परेशानियों वाला दिन हो सकता है। कुछ नजदीकी लोगों के साथ तनाव भी बढ़ सकता है। सावधान रहें। निवेश करने के पहले कम से कम दो अलग-अलग जानकारों से सलाह जरूर कर लें। वाहन से सावधान रहें। सोच में नकारात्मकता और बेवजह परेशानी भी हो सकती है।

क्या करें : किसी गरीब को दही खिलाएं।

प्रेम प्रसंग : प्रेम संबंध मजबूत और गहरे हो सकते हैं। जीवनसाथी से मदद मिल सकती है।

नौकरी/शिक्षा : बिजनेस में फायदा होगा, लेकिन आपकी रुकावटें कम नहीं होंगी। नए विकल्प पर भी विचार हो सकता है। कोई बड़ा फैसला करने से बचें। नए काम की तलाश फिलहाल न करें। जल्दी ही अच्छा समय आ सकता है।

सेहत : आलस्य और थकान रहेगी। कमर के निचले हिस्सों में परेशानी हो सकती है।

Taurus (वृष)

आज का दिन : क्रोध में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। खर्चों में कमी आएगी। आय की स्‍थिति में सुधार होगा। शिक्षा में कठिनाइयां आ सकती हैं।

बुरी बातें : सावधानी रखें और मेहनत करें। काम पर ध्यान दें।  प्रेमी या जीवनसाथी के साथ संबंध टूटने का डर बना रह सकता है। आज आप किसी से झूठे वादे भी कर सकते हैं।

क्या करें : साथ काम करने वाले को पेन गिफ्ट करें।

प्रेम प्रसंग : वैवाहिक जीवन में खुश रहेंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। साथी से आपको कोई भी गिफ्ट मिल सकता है।

नौकरी/शिक्षा : मेहनत भी ज्यादा हो सकती है। व्यस्तता रहेगी। निवेश में फायदा होने के योग बन रहे हैं। करियर में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। कामकाज में मन कम ही लगेगा। सावधान रहें।

सेहत : सेहत पहले से ठीक रहेगी। शारीरिक रुप से भी कोई जोखिम लेने से बचें।

 

Gemini (मिथुन)

आज का दिन : आत्‍मविश्वास से लबरेज रहेंगे। लेकिन अति उत्‍साही होने से बचें। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

बुरी बातें : किसी जिम्मेदारी की अनदेखी करने से बचें। सावधान रहें। आपकी राशि से चौथा चंद्रमा कुछ न कुछ परेशानियां जरूर देगा। आसपास होने वाली घटनाओं से आप अनजान रहेंगे। आपके कुछ कामों में रुकावटें आ सकती हैं। आपको अपनी जिम्मेदारियों से भी उलझन महसूस हो सकती है। आपके व्यवहार में थोड़ा तीखापन हो सकता है। साथी आपसे नाराज हो सकता है।

क्या करें : पीपल के पेड़ में जल डालकर घी का दीपक लगाएं।

प्रेम प्रसंग : प्रेम प्रस्ताव में सफलता मिल सकती है। प्रेमी को मनाना आपके लिए आसान रहेगा।

नौकरी/शिक्षा : बिजनेस में फायदा नहीं होने से तनाव बढ़ सकता है। पुराने बड़े काम आज रुक भी सकते हैं। स्टूडेंट्स आगे बढ़ने की कोशिश करें। प्रतियोगी परीक्षा और सामान्य योग्यताओं में आज आप आगे बढ़ सकते हैं।

सेहत : ज्यादा मेहनत के कारण आलस्य और थकान महसूस हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

Cancer (कर्क)

आज का दिन : आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी। लेकिन क्रोध एवं आवेश की अधिकता भी रहेगी। नौकरी में तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है।

बुरी बातें : सावधान रहें और किसी से रिश्ते न बिगड़ने दें। रुकावट आने के कारण कोई काम भी अटक सकता है। कोई बात बनते-बनते आखिरी समय में आपका मूड खराब हो सकता है।

क्या करें : बंदरों को गुड़-चने खिलाएं।

प्रेम प्रसंग : दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। विवाह योग्य लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

नौकरी/शिक्षा : बिजनेस अच्छा रहेगा। प्रोफेशन में सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल पर वातावरण अच्छा रहेगा। कर्क राशि वाले स्टूडेंट्स को सफलता के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है।

सेहत : ज्यादा मसालेदार भोजन से नुकसान हो सकता है। पेट दर्द भी हो सकता है।

 

Leo (सिंह)

आज का दिन : मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

बुरी बातें : किसी की आलोचना न करें। आपको काम का बोझ भी ज्यादा लग सकता है। फालतू खर्चा करने से बचें। कोई महंगी चीज खरीदने से भी बचें। जीवनसाथी के व्यस्त रहने से आपको समय नहीं मिल पाएगा।

क्या करें : गाय को आटा खिलाएं।

प्रेम प्रसंग : प्रेम प्रस्ताव मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के व्यस्त रहने से प्रेम प्रसंग : लाइफ में उतार-चढ़ाव आने के योग भी बन रहे हैं।

नौकरी/शिक्षा : निवेश से फायदा हो सकता है। बिजनेस को लेकर फायदेमंद यात्रा हो सकती है। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग हैं, लेकिन सफलता के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

सेहत : सेहत पर ध्यान दें। मौसमी बीमारियां हो सकती है। पुराने रोग भी परेशान कर सकते हैं।

 

Virgo (कन्या)

आज का दिन : माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। आरामतलबी बढ़ सकती है। नौकरी में इच्‍छाविरुद्ध कोई अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी मिल सकती है।

बुरी बातें : कुछ कठिन स्थितियां सामने आएंगीं। जल्दबाजी न करें, दिन भर व्यस्त हो सकते हैं। किसी तरह की परेशानी भी हो सकती है। अपने काम में रोक-टोक बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस कारण से ही किसी से कोई अनबन हो सकती है। पैसों को लेकर किसी के साथ छिटपुट बहस में न पड़ें। कारोबार में खर्चा भी ज्यादा हो सकता है।

क्या करें : तुलसी पत्र खाकर पानी पी लें।

प्रेम प्रसंग : वैवाहिक जीवन के मामले में आपके लिए दिन अच्छा हो सकता है। जीवनसाथी आपकी बातों पर ध्यान देगा। प्रेम बना रहेगा।

नौकरी/शिक्षा : जमीन-जायदाद से फायदा हो सकता है। परिवार का सहयोग भी मिल सकता है। कारोबार में खर्चा बढ़ने की संभावना भी बन रही है। स्टूडेंट्स के लिए समय सामान्य रहेगा, लेकिन मेहनत ज्यादा हो सकती है। पढ़ाई को लेकर चिंता भी हो सकती है।

सेहत : बदन दर्द हो सकता है। नींद की कमी से भी परेशान हो सकते हैं।

Libra (तुला)

आज का दिन : वाणी में कठोरता का प्रभाव बढ़ सकता है। बातचीत में संयत रहें। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सतर्क रहें। संतान सुख में वृद्धि होगी।

बुरी बातें : रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। चंद्रमा आपकी राशि से बारहवीं राशि में रहेगा। दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। आपके दिमाग में कई तरह की प्लानिंग चल सकती है। जिनके लिए आपको काफी भाग-दौड़ भी करनी पड़ सकती है। खर्चा भी बढ़ा हुआ हो सकता है। लापरवाही का भाव भी रहेगा। आप आगे के कामों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। ऐसी स्थिति के लिए पहले से ही सावधान हो जाएं। फालतू कामों में समय खराब होने से चिड़चिड़ापन हो सकता है।

क्या करें : घर या ऑफिस का गंदा पानी बाहर निकाल दें।

प्रेम प्रसंग : वैवाहिक जीवन में कुछ बदलाव होने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में भी तनाव बढ़ने के योग हैं। पार्टनर को समय नहीं देने के कारण अनबन भी हो सकती है।

नौकरी/शिक्षा : साथ काम करने वाले लोग आपके कामकाज में गलतियां निकाल सकते हैं। निवेश में आज रिस्क हो सकती है। स्टूडेंट्स बहुत हद तक परेशान भी हो सकते हैं।

सेहत : सिर और आंखों का दर्द हो सकता है। थकान भी होगी।

Scorpio (वृश्चिक)

आज का दिन : आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी। लेकिन क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार की जिम्‍मेदारी बढ़ सकती है। माता का सहयोग मिलेगा।

बुरी बातें : कोई बड़ा काम अकेले करने की कोशिश न करें। आज आप परेशान भी हो सकते हैं। किसी पर हावी होने की कोशिश भी न करें। किसी पर दबाव बनाएंगे तो खुद ही परेशानियों में फंस सकते हैं। अपने विचार किसी पर जबरदस्ती थोपने से भी बचें।

क्या करें : किसी ब्राह्मण को खीर खिलाएं।

प्रेम प्रसंग : दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ सकती है। दिन आपके फेवर में हो सकता है। पार्टनर के साथ पुरानी गलतफहमी खत्म होने के योग भी बन रहे हैं।

नौकरी/शिक्षा : कारोबार के लिए फायदेमंद यात्रा होने की संभावना है। नौकरी में जिम्मेदारी और काम का बोझ बढ़ सकता है। स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

सेहत : सेहत के मामले में समय सामान्य हो सकता है। मौसम के कारण हल्की-फुल्की थकान और दर्द भी हो सकता है।

Sagittarius (धनु)

आज का दिन : पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। संचित धन में कमी आ सकती है।

बुरी बातें : किसी खास काम को पूरा करने में देरी हो सकती है। प्रेमी या जीवनसाथी से ज्यादा अपेक्षा न रखें तो ही अच्छा है, वरना आप ही दुखी होंगे। बिजनेस में विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। कामकाज ज्यादा होने के कारण थकान भी महसूस हो सकती है। ऑफिस या फील्ड में किसी से जबरदस्ती काम करवाने से बचना चाहिए।

क्या करें : बच्चों या किन्नरों को चॉकलेट बांटें।

प्रेम प्रसंग : कुंवारे लोगों को प्रेम में सफलता मिल सकती है। शादीशुदा लोगों के जीवन में खुशी आ सकती है।

नौकरी/शिक्षा : बिजनेस में विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप ही सफल रहेंगे। ऑफिस में अपने आइडिया दूसरों से शेयर न करें। स्टूडेंट्स शांति से काम लें। कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें।

सेहत : मानसिक तनाव रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

Capricorn (मकर)

आज का दिन : मन अशांत रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

बुरी बातें : डर और निगेटिव विचार के कारण आप किसी जरूरी काम में असफल भी हो सकते हैं। सावधान रहें। डर के कारण कोई खास काम भी अधूरा रह सकता है।

क्या करें : काली चींटियों को चीनी डालें।

प्रेम प्रसंग : वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी से भी मदद मिलती रहेगी।

नौकरी/शिक्षा : बिजनेस में गति आएगी। अपने से निचले वर्ग के लोगों और अधिकारियों से मदद मिल सकती है। स्टूडेंट्स को तनाव रहेगा। साथियों से भी मदद मिल सकती है।

सेहत : चोट लग सकती है, वाहन से सावधान रहें।

 

Aquarius (कुंभ)

आज का दिन : धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

बुरी बातें : कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। सावधान रहें। पैसों के मामले में कोई नई शुरुआत करने के लिए समय ठीक नहीं है। हो सकता है आज आपको कोशिश और मेहनत का फल कम ही मिले। जरूरी काम छोड़कर किसी ओर काम में भी आपका समय खराब हो सकता है। कुछ मामलों में किस्मत का साथ कम ही मिल पाएगा। आप परेशान हो सकते हैं। बिजनेस में सावधान रहें। ऑफिस या फील्ड में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आप साथी की उपेक्षा का शिकार भी हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है।।

क्या करें : मसूर की दाल और बताशे दान दें।

प्रेम प्रसंग : लव लाइफ में उतार-चढ़ाव रहेगा। पुरानी गलतियों और बातों को भूलने की कोशिश करें।

नौकरी/शिक्षा : बिजनेस में आपको सावधान रहना होगा। कुछ नया न करें। कोई रिस्क न लें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा हो सकता है।

सेहत : कमर और पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।

Pisces (मीन)

आज का दिन : मन अशांत रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। वस्‍त्र उपहार में प्राप्‍त हो सकते हैं। संतान सुख में वृद्धि होगी।

बुरी बातें : आप किसी से बातचीत करने में समस्या महसूस कर सकते हैं। अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचें। जोखिम भरे निवेश से दूर रहें। आलस्य न करें।

क्या करें : पानी में चने की दाल मिलाकर केले की जड़ में डालें।

प्रेम प्रसंग : दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा। भावनात्मक ऊर्जा भी रहेगी।

नौकरी/शिक्षा : बिजनेस में वैसे भी फायदा ही होगा, लेकिन आपके कामों की गति धीमी हो सकती है। स्टूडेंट्स को कोई अच्छी खबर भी आज मिल सकती है।

सेहत : सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा। पुराने रोगों में राहत मिल सकती है।

LIVE TV